
IPL 2026, सांकेतिक इमेज (Source- ANI)
IPL Tickets Controversy: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने विधायकों की मांग पर बड़ा निर्णय लिया है। विधायकों की मांग पर KSCA ने हर IPL मैच में विधायकों को 3 टिकट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विधायकों को 2 और फ्री टिकट उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। कर्नाटक के विधायकों ने VIP कोटा से टिकटों की मांग की थी।
कर्नाटक के डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, सचिव विनय, डीएनए एमडी वेंकट, RCB के CEO राजेश मेनन और अन्य पदाधिकारियों से अपने आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद डिप्टी CM ने KSCA द्वारा VIP कोटा से विधायकों को सीटें देने उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। डिप्टी CM ने बताया कि हमने KSCA से पहले मैच के लिए 2 टिकट देने को कहा था, लेकिन अब वे हर IPL मैच के लिए 3 टिकट देने को तैयार हो गए हैं।
कर्नाटक के डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने KSCA द्वारा विधायकों को फ्री टिकटें उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। डिप्टी CM ने बताया कि KSCA ने हर IPL मैच के लिए 3 टिकट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी समझौता हुआ है। इसके तहत विधायकों को 2 टिकट मुफ्त मिलेंगे और बाकी 2 टिकट पैसे देकर खरीदने होंगे।
डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मैच कि टिकटें खरीदने के लिए विधायकों की सुविधा के लिए भी समझौता हुआ है। शिवकुमार ने बताया कि जो विधायक टिकट खरीदना चाहते हैं, वे विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को पत्र लिख सकते हैं। इसके बाद उन्हें टिकट खरीदने में प्राथमिकता दी जाएगी।
कर्नाटक में मैच देखने के लिए स्टेडियम में विधायकों के लिए अलग गैलरी बनाने के मुद्दे पर भी डी.के. शिवकुमार अपनी बात रखी। विधायकों के लिए अलग गैलरी बनाने के मुद्दे पर डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने कहा- मैं इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। हम चाहे विधायक हों या सांसद, एक छोटा सा अनुरोध था, जो पूरा हो गया है। मैंने केवल स्थानीय मैचों के लिए 3 सीटें देने को कहा था, इसके अलावा मैं किसी और चीज में दखल नहीं दूंगा।
बेंगलुरु भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को पहली बार IPL मुकाबला शुरू हुआ। मैच देखने के लिए विधायकों के लिए टिकट और बैठने की व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में विधायकों ने मुद्दा उठाया था। विधायकों ने VIP कोटे से सीटों की मांग की थी। विधायकों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने सदन में चर्चा के दौरान सरकार से कहा था कि प्रत्येक विधायक को VIP कोटे से 4 टिकट मिलें।
Updated on:
31 Mar 2026 11:07 am
Published on:
31 Mar 2026 11:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
