राष्ट्रीय

Bihar: किसानों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार जून 2025 तक किसानों के हित में करेगी ये बड़ा काम

Free Electricity Connection for Farmers: बिहार सरकार 2.85 लाख किसानों को कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) देने की तैयारी कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Mar 03, 2025
Feature image

Bihar News: नीतीश सरकार की तरफ से किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सरकार करीब 2.85 लाख किसानों को कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) देने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें अभी तक बिहार में 5.55 लाख किसानों को कृषि फीडर के माध्यम से बिजली कनेक्शन मिल चुकी है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी जानकारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया की जून 2025 तक लगभग 2.85 लाख और किसानों को बिजली के कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे जो कृषि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दे चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य का ऊर्जा विभाग यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि बाकी किसानों को यथाशीघ्र कृषि के लिए बिजली का कनेक्शन दिया जाए।

किसानों को बिजली पर सब्सिडी

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इस पहल को राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने और सूखे जैसी स्थितियों के प्रभाव को कम करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। कुल 3,000 फीडर में से 2,500 का निर्माण पहले ही हो चुकें हैं। साथ ही बिहार सरकार किसानों को बिजली पर 92 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी देती है, जिससे यह "डीजल से 10 गुना सस्ती" हो जाती है।

Updated on:
03 Mar 2025 10:22 am
Published on:
03 Mar 2025 10:20 am
Also Read
View All
आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति की नई पहचान: कैसे मजबूत हो रही है भारत की सैन्य तकनीक और स्वदेशी उत्पादन क्षमता?

CJP तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, चुनिंदा समूह को झंडे लहराने की इजाजत, आम लोगों से दूर रहने की अपील

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी