राष्ट्रीय

Passport Rules: अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनेगा पासपोर्ट, जानिए नियम में क्या बदला

Passport New Rule: केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार बिना बर्थ सर्टिफिकेट के लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
2 min read
• •
Mar 01, 2025
Passport Rules

Passport New Rules: किसी भी व्यक्ति के लिए पासपोर्ट काफी जरुरी दस्तावेज (Document) है। यह किसी भी व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए पुख्ता सबूत है। साथ ही विदेश यात्रा के लिए यह सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। इसकी मदद से ही आप अन्य देशों में घूमने, पढ़ने, बिजनेस करने या अन्य कारणों से यात्रा कर सकते हैं। यदि आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तब आपको इससे जुड़े उन नियमों (Passport Rules) के बारे में पता होना चाहिए, जिनमें हाल ही में चेंज किया है। आपको बता दें की केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव किए है।

पासपोर्ट के फायदे

  • विदेश यात्रा : पासपोर्ट की मदद से आप विदेश जा सकते हैं। चाहे आप शिक्षा, तीर्थाटन, पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा या पारिवारिक यात्रा के लिए जा रहे हों।
  • पहचान और राष्ट्रीयता के लिए जरुरी : पासपोर्ट में आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, और जन्म स्थान होता है। यह दस्तावेज़ आपकी पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है।
  • सुरक्षा के लिए जरूरी : राजनीतिक अशांति या प्राकृतिक आपदाओं के समय, एक ताकतवर पासपोर्ट होने से कई देशों में तेज़ी से प्रवेश की अनुमति मिलती है।
  • बिज़नेस के लिए फायदेमंद : एक शक्तिशाली पासपोर्ट होना बिज़नेसमैन और व्यावसायिक पेशेवरों के लिए फ़ायदेमंद होता है।

क्या हुआ बदलाव?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव करते हुए 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद से जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। बिना बर्थ सर्टिफिकेट के वह लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन

  • रजिस्टर करें या पहले से बने खाते में लॉग इन करें।
  • नए पासपोर्ट/पासपोर्ट के पुनः जारी करने के लिए आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • ज़रूरी जानकारी भरें और फ़ॉर्म सबमिट करें।
  • भुगतान करें और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना अपॉइंटमेंट चुनें।
  • अपने चुने हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाएं।
  • अपॉइंटमेंट के समय, ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करें।
  • पुलिस वेरिफ़िकेशन के बाद, आपका पासपोर्ट मिल जाएगा।

पासपोर्ट के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आप भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की सोच रहें हैं तो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) और जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र) जरुरी डॉक्यूमेंट है।

Updated on:
01 Mar 2025 02:50 pm
Published on:
01 Mar 2025 11:52 am
Also Read
View All
CJP तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, चुनिंदा समूह को झंडे लहराने की इजाजत, आम लोगों से दूर रहने की अपील

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी

‘राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने रहने के लायक नहीं’, प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने साधा कांग्रेस सांसद पर निशाना