राष्ट्रीय

Video: रैंप पर PM मोदी की धमाकेदार एंट्री, बजा ‘धुरंधर’ का गाना, झूम उठे जेन-जी

PM Modi Dhurandhar Song Entry: वडोदरा में ‘धुरंधर’ गाने पर PM मोदी की खास एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें…
2 min read
Sep 08, 2026
PM Modi Dhurandhar Song Entry
वडोदरा में युवाओं के बीच पीएम मोदी का रैंप वॉक (सोर्स- आईएएनएस)

PM Narendra Modi Vadodara Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे तो 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। युवाओं के लिए तैयार किए गए मंच पर पीएम मोदी रैंप से होते हुए उनके बीच पहुंचे। इसी दौरान फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ बजा। जो जेन-जी को खूब पसंद आया। इसी कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

6 हजार युवाओं से पीएम मोदी ने की सीधी बात

बता दें वडोदरा के इस कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं की मौजूदगी रही। प्रधानमंत्री ने जेन-जी के साथ लगभग 25 मिनट तक बातचीत की। रैंप वॉक का डिजाइन भी (Y शेप) कुछ इस तरह रेडी किया गया था कि वह संवाद करते समय उनके बिलकुल करीब रहें।

पीएम के मंच पर पहुंचते ही माहौल एक दम बदल गया। पहले फिल्म ‘क्वीन’ का फेमस गाना ‘वी विल रॉक यू’ सुनाई दिया। इसके बाद चर्चा में रही ‘धुरंधर’ फिल्म का ‘आरी आरी’ गाना बजाया गया। इसी गाने पर जेन-जी झूम उठे। इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई तस्वीर भी भेंट की। देखें वायरल वीडियो-

वीडियो देख लोग कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया एक्स पर योगेश मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘लाइटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक, धुरंधर का 'आरी-आरी' म्यूजिक फिर “aura” वाली ग्रैंड एंट्री पीएम मोदी की. अब अंदाज बदला हुआ लग रहा है. Genz को भी पसंद आएगा?’

एक और ने लिखा- ‘वडोदरा में पीएम मोदी जी की 'धुरंधर' एंट्री।’

युवाओं को PM मोदी की खास सलाह

प्रधानमंत्री ने युवाओं से गलत जानकारी से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठी बातों के जरिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे समय में युवाओं को सच का साथ देना चाहिए। पीएम मोदी की इस टिप्पणी को कांग्रेस और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। बता दें इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन अहम हिस्सों को देश को समर्पित किया। इनकी कुल लंबाई 326 किलोमीटर है। परियोजना पर 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।

मुंबई में PM के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवाल

दूसरी ओर मुंबई में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने दो लोगों को पकड़ा है।। यह कार्रवाई BKC स्थित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के पास हुई। यहीं प्रधानमंत्री 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' का उद्घाटन करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक युवक ने खुद को PMO का अधिकारी बताया। जांच के दौरान उसके पास मौजूद पहचान पत्र संदिग्ध पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में डिजिटल पेमेंट, वित्तीय समावेशन और नई तकनीकों पर चर्चा होगी। एजेंटिक AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे विषय भी सम्मेलन के केंद्र में रहेंगे।

Updated on:
08 Sept 2026 05:34 pm
Published on:
08 Sept 2026 05:34 pm