राष्ट्रीय

कौन हैं पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी? जानिए इस पद के लिए कितनी मिलती है सैलरी

क्या आप जानते हैं पीएमओ के प्रधान सचिव डॉ. PK मिश्रा को कितना वेतन और भत्ते मिलते हैं? जानें पूरी सैलरी और सुविधाओं का विवरण।

2 min read
Feb 13, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी PK Mishra (Photo ANI)

PM Modi Principal Secretary PK Mishra: नई दिल्ली को भारत की आधुनिक राजधानी बनाए जाने के 95 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक से नई इमारतों सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 एवं 2में स्थानांतरित हो रहा है। आज 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi इस नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। इस नई इमारत में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव (Principal Secretary to the PM) पीके मिश्रा का कार्यालय भी स्थापित होगा। इस खास मौके पर आइए जानते हैं प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा (P. K. Mishra) की सैलरी और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में तैनात प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा (PK Mishra) पीएमओ (PMO) के सबसे अधिक वेतन पाने वाले नौकरशाह हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के दस्तावेजों और उनकी वेबसाइट के माध्यम से मिली है। इसके अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पे बैंड लेवल 18 के तहत वेतन मिलता है। इस प्रकार, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की बेसिक सैलरी 1,37,500 रुपए है। इसके अतिरिक्त उन्हें सरकारी आवास, सरकारी वाहन और चालक, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और ट्रैवल अलाउंस जैसे भत्ते दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के दस्तावेजों के अनुसार, उन्हें कुल मिलाकर ढाई लाख रुपए प्रति माह वेतन मिलता है।

ये भी पढ़ें

‘कोई समझौता नहीं हुआ तो स्थिति बहुत दर्दनाक हो सकती है…’ Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी

कौन हैं डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा (P. K. Mishra)

प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा 1972 बैच के गुजरात कैडर के रिटायर्ड IAS अफसर हैं। रिटायर होने के बाद भी 11 सितंबर 2019 को उन्हें प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव (Principal Secretary to the PM) के रूप में नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति में वे IAS (Retired) के रूप में ही सेवा दे रहे हैं, यानी उन्होंने प्रशासनिक सेवा से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन बाद में केंद्र सरकार द्वारा एक अलग सत्तापरक नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं।

27 मई 2014 को जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने, उसी दिन उन्होंने PMO में Additional Principal Secretary के रूप में कार्यभार संभाला। बाद में 11 सितंबर 2019 को उन्हें Principal Secretary to the Prime Minister नियुक्त किया गया।

यूनीवर्सिटी ऑफ ससेक्स से की पढ़ाई

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में एमए किया। इसके बाद उन्होंने University of Sussex, England से विकास अर्थशास्त्र (Development Studies) में एमए और अर्थशास्त्र/विकास अध्ययन में पीएचडी पूरी की। अपने करियर के दौरान डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने गुजरात सरकार और भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और केंद्रीय कृषि सचिव जैसे पदों पर सेवाएं दी हैं। नरेंद्र मोदी के गुजरात के सीएम रहने के दौरान 2001 और 2004 के बीच पीके मिश्रा ने प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थी।

ये भी पढ़ें

तमिल-ब्राह्मी से संस्कृत तक… वैली ऑफ किंग्स में मिला 2,000 साल पुराना भारतीय रहस्य

Updated on:
13 Feb 2026 02:43 pm
Published on:
13 Feb 2026 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर