राष्ट्रीय

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, कहा- ‘यह मेरे लिए नया विषय है’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नया विषय है और पहले मंत्रालय के कामकाज को पूरी तरह समझेंगे।
less than 1 minute read
Jul 26, 2026
Pralhad Joshi Education Ministry, Pralhad Joshi, Education Ministry, Pralhad Joshi Statement, Additional Charge Education Ministry, Education Ministry News, Pralhad Joshi News,
प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री (फोटो - आईएएनएस)

Pralhad Joshi Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि रविवार को उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला और अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए नया विषय है। इसलिए फिलहाल वह मंत्रालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और जरूरी फैसलों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मंत्रालय को अच्छी तरह समझने के बाद ही वह आगे की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर विस्तार से बात करेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
26 Jul 2026 03:23 pm
Published on:
26 Jul 2026 03:23 pm
Also Read
View All
कौन है सत्यम पंडित, जिसने जंतर-मंतर प्रदर्शन से लौटने वाले छात्रों की पिटाई? विपक्ष ने कार्रवाई की मांग

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव; बोले- राजनीति में भ्रष्टाचार बढ़ गया है

Abhijit Dipke: महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस के मंत्री, बोले- सरकार ने सभी मांगे मान ही ली

राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते युवा’, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल