राष्ट्रीय

CM उमर अब्दुल्ला के समर्थन में आईं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- भाजपा विधायकों को घोड़ों की तरह समझती है

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान का समर्थन किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें इन आरोपों पर कोई हैरानी नहीं है।
2 min read
Jul 12, 2026
Priyanka Chaturvedi on Operation Lotus, Operation Lotus, Omar Abdullah, Priyanka Chaturvedi, Shiv Sena UBT, BJP, Jammu Kashmir Politics, Omar Abdullah News, Operation Lotus Row,
Priyanka Chaturvedi (File Photo: IANS)

Priyanka Chaturvedi on Operation Lotus: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बीजेपी पर लगे इस तरह के आरोपों से कोई हैरानी नहीं हुई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायकों को घोड़ों की तरह देखती है और उसे आम जनता के जनादेश की कोई परवाह नहीं है। बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए लोगों की इच्छा और उनके फैसले को भी पूरी तरह पलट देती है।

भाजपा लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती- चतुर्वेदी

शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का 'पाप का घड़ा' भर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी संख्या बढ़ाने और दूसरों की सरकारें गिराने के लिए हर संभव कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां विपक्षी दलों के विधायकों और नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान और मतदाताओं के जनादेश पर सीधा हमला है। उनके अनुसार, भाजपा की सत्ता पाने की भूख इतनी बढ़ गई है कि वह सरकार बनाने या गिराने के लिए सरकारी संस्थाओं का भी दुरुपयोग करती है। वे धनबल से, सत्ता बल, ईडी-सीबीआई और चुनाव आयोग के बल का इस्‍तेमाल कर अपनी सरकार बनाने में हमेशा लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही इन आरोपों को खारिज करे, लेकिन देश का हर नागरिक समझता है कि यह उसकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपए, मंत्री पद का दर्जा देने की बात कही गई है।

Also Read
View All
Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! यूपी और बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश

Datia By Election: भाजपा की बैठक में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, आशुतोष तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा को बताया अभिभावक

‘गुंडागर्दी की तो जब्त होगी संपत्ति’, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल की सख्त चेतावनी

Pooja Painkra Suicide Case: कोरिया में पुलिसकर्मी की बेटी ने लगाई थी फांसी, IC मार्ट का 1 संचालक राजस्थान से गिरफ्तार, पिता-पुत्र अब भी फरार

कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन में 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से 7.8 किलो वजन घटा