राष्ट्रीय

पंजाब में निकाय चुनावः रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हमला, आप पर लगाया आरोप

Punjab civic elections: पंजाब में निकाय चुनाव के दौरान लुधियाना के रायकोट में हिंसा की घटना सामने आई। वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर कथित हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया।

2 min read
May 26, 2026
Punjab Civic Polls (Photo - X/ @DDTamilNews)

Punjab Civic Polls: पंजाब में आठ नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 20 नगर पंचायतों समेत कुल 103 निकायों के 1896 वार्डों में मंगलवार को मतदान जारी है। इसी बीच लुधियाना जिले के रायकोट में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में CNG हुई महंगीः 2 रुपए का इजाफा, 12 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि रायकोट में पिछले दो दिनों से चुनावी माहौल पहले ही तनावपूर्ण बना हुआ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड नंबर-4 समेत कुछ क्षेत्रों में झड़प की आशंका पहले से जताई जा रही थी। सोमवार रात भी दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद और हाथापाई हुई थी। हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती।

सुबह हुआ हमला

कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हमला उस वक्त हुआ, जब वे मंगलवार सुबह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र की तरफ जा रहे थे। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप मान मांगट समर्थकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां से उन्हें लुधियान के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में रोष है।

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरविंदर सिंह गोगी भुल्लर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग दबंगई पर उतारू हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन तमाशबीन बने हुए हैं। गोगी भुल्लर ने यह भी कहा कि पुलिस की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

BJP सांसद मनसुख वसावा ने अवैध शराब पर सरकार को घेरा, कहा- पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं
Updated on:
26 May 2026 12:02 pm
Published on:
26 May 2026 11:51 am
Also Read
View All