राष्ट्रीय

Drugs Case : कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Punjab Police Arrests Sukhpal Singh Khaira : पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऑपरेशन में भुलत्थ विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

2 min read
Punjab Police Arrests Sukhpal Singh Khaira
Punjab Police Arrests Sukhpal Singh Khaira

Congress leader Sukhpal Khaira Arrests : पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता को फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैरा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है।


8 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाही करते हुए भुलत्थ विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


भगवंत मान निकाल रहे दुश्मनी : सुखपाल खैरा

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की जानकारी खुद सुखपाल ने दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। खैरा के फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir में हो रहा आतंकियों का सफाया, 2023 में अभी तक इतने दहशतगर्दों को उतारा मौत के घाट


जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015 के एनडीपीएस केस में कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को राहत देते हुए कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की आगे भी जांच कर सकती है। इसके आधार पर पंजाब पुलिस ने सुखपाल को गिरफ्तार किया है। फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में सेशन जज के आदेश पर 13 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस के DIG स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया था। SIT जांच में सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल पाए गए। इस मामले में बाकी जो ड्रग्स तस्कर थे उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें- विदाई से पहले फिर बदला मौसम का मिजाज, बिहार—छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Published on:
28 Sept 2023 10:00 am