
Qatar Gas Plant Explosion: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दर्दनाक हादसे पर मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान सामने आया है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसमें 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य देशों के कई लोगों की भी मौत हुई है। रास लाफान गैस फील्ड में हुए धमाके में हमारे 12 नागरिकों की जान चली गई। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि अलग-अलग देशों के लगभग 66 लोग घायल हुए हैं। हमें अभी ठीक-ठीक नहीं पता कि उनमें से कितने भारतीय नागरिक हैं, लेकिन सभी घायलों के सुरक्षित होने की खबर है। हम शवों की पहचान और उन्हें भारत लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम इस बेहद दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के भी संपर्क में हैं।
सिंधु जल संधि के बारे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की टिप्पणियों के बारे में हमने रिपोर्ट देखी हैं। ऐसी बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं।
सिंधु जल संधि के बारे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की टिप्पणियों के बारे में हमने रिपोर्ट देखी हैं। ऐसी बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं।
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि हम इन मनगढ़ंत दावों को पूरी तरह और पूरी सख्ती के साथ खारिज करते हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जो हो रहा है, वह पाकिस्तान की दशकों पुरानी उस नीति का सीधा नतीजा है जिसके तहत वह अपने अवैध और जबरदस्ती किए गए कब्जे वाले इलाकों में लोगों का आर्थिक शोषण करता है, उन्हें बुनियादी अधिकारों से वंचित रखता है और प्रशासनिक दमन करता है।
उन्होंने पाकिस्तानी सरकार ने बहुत ज्यादा पुलिस बर्बरता के साथ प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ज़रूरी सामान और दवाओं की सप्लाई रोकना, इंटरनेट बंद करना और निहत्थे नागरिकों के खिलाफ़ जानलेवा बल का इस्तेमाल करना शामिल है। जैसा कि आप जानते हैं, इसके कारण कई लोगों की जान चली गई है। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कामों, गलत हरकतों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराएगा।