23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: Delhi-NCR में धूल भरी आंधी, कोलकाता में बारिश, IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Delhi-NCR में धूल भरी आंधी

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। ​Delhi-NCR में धूल भरी आंधी चलने के बाद कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते गर्मी और उमस भी बरकरार रहने वाली है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले 6 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, बारिश

मंगलवार दोपहर को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी चली। छतरपुर, आर.के. पुरम, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट सहित कई इलाकों में अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में तेज आंधी चलने के बाद झमाझम बारिश होने लगी। आंधी और बारिध के बाद तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

IMD का येलो अलर्ट किया

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसको लेकर IMD का येलो अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी गरज चमक के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। हालांकि इस दिन धूप के तेज होने की भी संभावना है।

कोलकाता में झमाझम बारिश

कोलकाता में मंगलवार को झमाझम बारिश हो रही है। कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने तेलंगाना के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यूपी के कई शहरों में बारिश हुई है। बसती में आंधी और बारिश के कारण पेड़-पोल उखड़ गए।