राष्ट्रीय

राहुल गांधी बने ‘The Real Life Batman’! कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर, जानिए कहां से शुरू हुई पूरी कहानी

Rahul Gandhi Batman Poster: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में राहुल गांधी को ‘साइलेंट गार्जियन’ और ‘वॉचफुल प्रोटेक्टर’ जैसे शब्दों के साथ पेश किया गया है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने खुद बैटमैन वाले सवाल पर ऐसा जवाब दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
2 min read
Aug 23, 2026
Rahul Gandhi Real Life Batman
Rahul Gandhi Real Life Batman : राहुल गांधी बने ‘रियल लाइफ Batman’! कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, देखकर हर कोई रह गया हैरान (फोटो सोर्स: ANI)

Rahul Gandhi Real Life Batman: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या संसद की बहस नहीं, बल्कि उनका ‘Batman अवतार’ है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ऐसे पोस्टर दिखाई दिए हैं, जिनमें राहुल गांधी को मशहूर सुपरहीरो Batman से जोड़ते हुए ‘Real Life Batman’ बताया गया है।

पोस्टरों के सामने आने के बाद राहुल गांधी और Batman को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से चल रही चर्चा को एक नया मोड़ मिल गया है।

The Real Life Batman : पोस्टर पर लिखा- ‘The Silent Guardian’

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा गया है— “The silent guardian, a watchful protector. LoP Rahul Gandhi, the real life Batman.”

यानी पोस्टर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक ऐसे ‘खामोश रक्षक’ और ‘सतर्क संरक्षक’ के रूप में पेश किया गया है, जिसकी तुलना Batman से की गई है।

लेकिन सवाल है कि आखिर राहुल गांधी और Batman का यह कनेक्शन शुरू कहां से हुआ?

‘क्या आप Batman हैं?’ राहुल गांधी ने दिया दिलचस्प जवाब

इस पूरे मामले की जड़ राहुल गांधी का हालिया ‘Ask Me Anything’ सेशन माना जा रहा है। राहुल गांधी ने युवाओं, खासतौर पर छात्रों और Gen-Z को उनसे सीधे सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए युवाओं से इंस्टाग्राम पर सवाल पूछने को कहा था। इस दौरान शिक्षा, छात्र आंदोलनों, राजनीति और दर्शन जैसे गंभीर विषयों के साथ कुछ हल्के-फुल्के सवाल भी सामने आए।

इन्हीं में एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछ लिया— “Are you Batman?”

राहुल गांधी ने भी इस सवाल को मजाकिया अंदाज में लिया और जवाब दिया कि उन्हें और Batman को कभी एक ही कमरे में किसी ने नहीं देखा है।

बस, यही जवाब सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का नया विषय बन गया।

बारिश में राहुल गांधी, पीछे बजा ‘The Dark Knight’ का म्यूजिक

मामला सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहा। कांग्रेस ने बाद में ‘Ask Me Anything’ सेशन में राहुल गांधी के दिए कई जवाबों के वीडियो क्लिप भी साझा किए।

इसके बाद खुद राहुल गांधी ने बारिश में खड़े अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के बैकग्राउंड में Batman फिल्म ‘The Dark Knight’ की थीम से जुड़ा संगीत इस्तेमाल किया गया। इस पोस्ट ने राहुल गांधी और Batman की तुलना वाले सोशल मीडिया मीम को और हवा दे दी।

अब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहुंचा ‘Batman’ ट्रेंड

सोशल मीडिया पर मजाक के तौर पर शुरू हुआ Batman कनेक्शन अब पोस्टरों के जरिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर तक पहुंच गया है।

राहुल गांधी को ‘Real Life Batman’ और ‘Silent Guardian’ बताने वाले इन पोस्टरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम गंभीर राजनीति से अलग राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले हल्के-फुल्के अंदाज को भी सामने लाता है।

अब इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया क्या होती है और सोशल मीडिया पर ‘Rahul Gandhi Batman’ ट्रेंड आगे कौन सा नया मोड़ लेता है, इस पर भी नजर रहेगी।

Updated on:
23 Aug 2026 01:09 pm
Published on:
23 Aug 2026 12:47 pm