23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Thik Karo: FIR के बाद अभिजीत दीपके का जवाब वायरल, ‘ये जीवन है’ गाने के साथ PM मोदी का मीम किया शेयर

CJP School Thik Karo: लातूर के जिला परिषद स्कूल में बिना अनुमति प्रवेश पर एफआईआर के बाद अभिजीत दीपके ने किशोर कुमार के ‘ये जीवन है’ गीत के जरिए अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification
Abhijit Dipke FIR Latur School Campaign.

अभिजीत दीपके और पीएम मोदी (Photo- ANI)

Abhijeet Dipke School Thik Karo Campaign: महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक जिला परिषद स्कूल में बिना अनुमति प्रवेश करने पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने अनोखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने 'एक्स' पर किशोर कुमार के मशहूर गीत ‘ये जीवन है’ की एक पंक्ति वाला वीडियो साझा किया। इस गीत के जरिए उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को स्वीकार करने का भाव व्यक्त किया।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी एफआईआर की खबर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खबर की रिपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मीम भी साझा किया। इस मीम पर लिखा था, 'Oh my God'। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में भी दीपके ने किशोर कुमार के इसी गीत की पंक्ति का इस्तेमाल किया है।

क्या है पूरा मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) महाराष्ट्र के लातूर जिले में सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है। पार्टी के इसी अभियान के तहत वह औसा के पास जवाली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल पहुंचे थे। इसके बाद सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में अभिजीत दीपके और सीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ औसा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशदबानो खैरातअली की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई।

स्वतंत्रता दिवस से शुरू किया था 'स्कूल ठीक करो' अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू किया था। उन्होंने इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी के एक सरकारी स्कूल से की थी। इस अभियान को स्थानीय स्तर पर विरोध का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में मुंबई के नागरिक शिक्षा विभाग ने भी CJP कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति महानगरपालिका के स्कूलों में प्रवेश करने से रोक दिया था।

राजस्थान के जयपुर स्थित बगरू में भी कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां रामपुरा कंवरपुरा गांव में एक जर्जर सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने माना कि राज्य में 611 स्कूल बिना भवन के संचालित हो रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस अभियान पर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि CJP उन राज्यों में अभियान चला रही है, जहां बीजेपी सत्ता में है, जबकि अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों से दूरी बनाए हुए है।