
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका यह अनशन 20वें दिन में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार सुबह सोनम वांगचुक से मिलने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई।
वांगचुक से मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जैसा कि आपने कल देखा, हमारे संगठन के जनरल सेक्रेटरी, के.सी. वेणुगोपाल ने भी ‘X’ पर पोस्ट किया। हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर परेशान हैं और सत्ता में एक बहुत ही असंवेदनशील सरकार है जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के सामने, विरोध का तरीका बदलते रहना चाहिए। हमें उनकी सेहत और उनके साथ बैठे स्टूडेंट्स की भी चिंता है। अपनी जान जोखिम में डालकर, आप इस सरकार से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम एक बहुत ही इनसेंसिटिव सरकार से डील कर रहे हैं जो डेमोक्रेटिक प्रोटेस्ट की भाषा नहीं समझती। ऐसी सरकार का सामना करते समय, प्रोटेस्ट के तरीके बदलने चाहिए। इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई नतीजा नहीं मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम काफी समय से 'छात्रों की गूंज' नाम का कैंपेन चला रहे हैं। हमारे लोग हर गली, हर कैंपस में इन मुद्दों को एक्टिवली उठा रहे हैं। हम न सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं बल्कि एग्जाम में ट्रांसपेरेंसी की भी मांग कर रहे हैं।
वहीं इससे पहले अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, ताकि मैं आप सब के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। सोनम वांगचुक के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने कैप्शन में लिखा कि सोनम वांगचुक ने अपनी जिन्दगी के इतने कठिन समय पर भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया!