राष्ट्रीय

Rain warning: आसमान से बरसेगी आफत, 8-9-10 अगस्त को इन जगहों पर होगी भारी बारिश

Heavy Rainfall Alert India August 2025:अगले 7 दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
2 min read
Aug 08, 2025
Feature image
बारिश की AI तस्वीर

Heavy Rainfall Alert India August 2025: देश में कई जगह भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग (IMD rain alert) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy Rainfall Alert India August 2025)और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 3 दिनों के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना है। यहां पर नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। पर्यटक भी घूमने जाने ( Tourism) से पहले देख लें कि कहां जाना उनके लिए उपयुक्त है और कहां जाना खतरनाक है।

8 अगस्त 2025: इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दिन छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश का असर दिख सकता है।

9 अगस्त 2025: उत्तर व पूर्वी भारत पर रहेगा मानसून का दबाव

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश के हिस्सों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

10 अगस्त 2025: कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, सावधानी जरूरी

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना कायम है। मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश का जोर बना रहेगा।

मौसम विभाग की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मौसम अपडेट पर ध्यान दें और बेवजह बाहर न निकलें, खासकर बाढ़ प्रभावित और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें।