राष्ट्रीय

Rajya Sabha Election Schedule: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा के लिए इस साल का सबसे बड़ा चुनाव 16 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने इसकी तारीख तय कर दी है।
2 min read
Feb 18, 2026
Rajya Sabha elections 2026
राज्य सभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान (Photo-IANS)

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 16 मार्च को होगा और उसी शाम मतगणना की जाएगी। इस बार जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, टीएमसी नेता साकेत गोखले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं।

किन राज्यों की है ये सीटें? 

बता दें कि 10 राज्यों से राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की सात है। वहीं तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, तेलंगाना की 2 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट खाली हो रही है।

20 मार्च तक पूरी की जाएगी चुनावी प्रक्रिया

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, जांच 6 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

क्रम संख्याराज्यनाम
1महाराष्ट्रडॉ भागवत किशनराव कराड
2महाराष्ट्रडॉ फौजा तहसीन अहमद खान
3महाराष्ट्रप्रियंका चतुर्वेदी
4महाराष्ट्रशरद पवार
5महाराष्ट्रधैर्याशील मोहन पाटिल
6महाराष्ट्ररजनी अशोकराव पाटिल
7महाराष्ट्ररामदास अठावले
8ओडिशाममता महंता
9ओडिशामुजिबुल्ला खान
10ओडिशासुजीत कुमार
11ओडिशानिरंजन बिशी
12तमिलनाडुएन आर इलान्गो
13तमिलनाडुपी सेल्वारसू
14तमिलनाडुएम थंबीदुरई
15तमिलनाडुतिरुचि शिवा
16तमिलनाडुडॉ कणिमोझी
17तमिलनाडुजी के वासन
18पश्चिम बंगालसाकेत गोखले
19पश्चिम बंगालरीताव्रत बनर्जी
20पश्चिम बंगालबिकास रंजन भट्टाचार्य
21पश्चिम बंगालमौसम नूर (05-01-2026 को रिक्त)
22पश्चिम बंगालसुब्रत बख्शी
23असमरामेश्वर तेली
24असमभुवनेश्वर कलिता
25असमअजीत कुमार भुइंया
26बिहारअमरेंद्र धारी सिंह
27बिहारप्रेम चंद गुप्ता
28बिहाररामनाथ ठाकुर
29बिहारउपेंद्र कुशवाहा
30बिहारहरिबंश नारायण सिंह
31छत्तीसगढ़कवि तेजपाल सिंह तुलसी
32छत्तीसगढ़फुले देवी नेताम
33हरियाणाकिरण चौधरी
34हरियाणाराम चंद्र जंगरा
35हिमाचल प्रदेशइंदु बाला गोस्वामी
36तेलंगानाडॉ अभिषेक मनु सिंघवी
37तेलंगानाके आर सुरेश रेड्डी

दिशा-निर्देश किए जारी

निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतपत्र पर प्राथमिकता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का इस्तेमाल मान्य नहीं होगा।

आयोग ने कहा है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव का परिणाम संबंधित राज्यों की विधानसभाओं में दलों की मौजूदा संख्या पर निर्भर करेगा और इससे राज्यसभा की संरचना में सीमित बदलाव संभव है।

Updated on:
18 Feb 2026 11:41 am
Published on:
18 Feb 2026 11:04 am
Also Read
View All
राजा बेगुनाह है, सच्चाई की जीत हुई- राजा रघुवंशी की मां ने सोनम रघुवंशी की बेल कैंसिल होने पर हुईं इमोशनल

CJP Protest: राहुल गांधी के आवास पर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों को शाम 6 बजे तक बुलाया गया

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

CJP Protest: पीएम को युवाओं पर बात करने में 34 दिन लग गए, अभी भी धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा, दीपके ने फिर सरकार को घेरा

India Gen Z Protest: जब सपने टूटते हैं, तब सिर्फ प्रदर्शन नहीं होता… एक पूरी पीढ़ी सड़कों पर उतर आती है, पढ़िए जंतर-मंतर की पूरी कहानी