राष्ट्रीय

Real Face Of Santa Claus: सामने आया सेंटा क्लॉज का असली चेहरा, 1700 साल बाद जारी हुई फोटो

Santa Claus Real Face: क्या आपके दिमाग में भी ये सवाल रहता है कि क्रिसमस पर तोहफे बांटने वाले सांता क्लॉज़ का असली चेहरा कैसा होगा? वैज्ञानिकों ने अब इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। करीब 1,700 साल बाद सांता क्लॉज़ के प्रेरणा स्रोत, संत निकोलस ऑफ मायरा का असली चेहरा सबके सामने आ गया है।
less than 1 minute read
Santa Claus Real Face
Santa Claus Real Face

Santa Claus Real Face: क्या आपके दिमाग में भी ये सवाल रहता है कि क्रिसमस पर तोहफे बांटने वाले सांता क्लॉज का असली चेहरा कैसा होगा? वैज्ञानिकों ने अब इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। करीब 1,700 साल बाद सांता क्लॉज़ के प्रेरणा स्रोत, संत निकोलस ऑफ मायरा का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। उनके स्कल से डेटा का विश्लेषण करने के बाद यह कार्य संभव हुआ है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर "फोरेंसिक रूप से" संत निकोलस का चेहरा पुनर्निर्मित किया है।

कौन थे संत निकोलस?

संत निकोलस मायरा के एक प्रारंभिक ईसाई संत थे। मायरा का जन्म तीसरी शताब्दी में हुआ था। संत निकोलस मायरा अपनी उदारता और उपहार बांटने की आदत के लिए फेमस थे। उनकी इसी आदत के चलकर डच लोक चरित्र 'सिंटरक्लास' का आधार बनी। समय के साथ यह चरित्र अंग्रेजी फादर क्रिसमस के साथ मिलकर आज का सांता क्लॉज़ बन गया। मायरा के संत निकोलस की मृत्यु 343 ईस्वी में हुई थी। संत की लोकप्रियता के बावजूद, अब तक उनका कोई सटीक चित्रण नहीं किया गया था।

Updated on:
06 Dec 2024 05:45 pm
Published on:
06 Dec 2024 05:45 pm