राष्ट्रीय

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में MUV और लॉरी की भिड़ंत, हादसे में 7 लोगों की मौत

Yellapur accident: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एनएच-52 पर MUV और लॉरी की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jul 09, 2026
Road accident
Road accident (Demo pic)

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, MUV और लॉरी की भिड़ंत में करीब सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एनएच-52 के अरबेल घाट खंड में बालागारा क्रॉस के पास गुरुवार लगभग 1.30 AM बजे हुआ। हादसे में घायलों हुए लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें हुबली स्थित केआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

MUV में चालक समेत 9 लोग थे सवार

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मल्टी-यूटिलिटी वाहन (MUV) में चालक सहित 9 लोग सफर कर रहे थे। वाहन में सवार लोग धारवाड़ से धर्मस्थल और चिक्कमगलुरु जा रहे थे। कथित तौर पर MUV चालक संजीव ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इसके चलते वह वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे MUV सड़क के एकदम दाहिन तरफ मुड़ गई। वहीं अंकोला से आ रही एक लॉरी से टकरा गई। येल्लापुर पुलिस को यह भी पता चला है कि वाहन का चालक एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्ट टाइम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था।

हादसे की सूचना मिलते ही येल्लापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए हुबली के केआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

उधर, घायल शिवराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या उतावलेपन से वाहन चलाना), धारा 125(2) (ऐसा कृत्य जिससे किसी अन्य व्यक्ति के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो और गंभीर चोट पहुंचे) तथा धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इससे पहले 4 जुलाई को कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर तालुक के मुद्देनहल्ली स्थित वीटीयू परिसर के पास कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस पलट गई थी। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Updated on:
09 Jul 2026 12:00 pm
Published on:
09 Jul 2026 11:29 am