9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, बोलीं- मेरे खिलाफ सिर्फ आरोप, कोई ठोस सबूत नहीं, आज होगी अहम सुनवाई

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर कर खुद को बेकसूर बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
upreme Court hearing, Honeymoon murder case update

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी | फोटो सोर्स- IANS

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने SC  में एक जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। सोनम ने साफ तौर पर दावा किया है कि वे पूरी तरह से बेकसूर हैं और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। वहीं, मेघालय सरकार ने शीर्ष अदालत में उसकी जमानत रद्द करने की मांग की है।

हालांकि इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की थी। कोर्ट ने मेघायल हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें सोनम रघुवंशी को जमानत दी थी। इस दौरान शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश पर प्रारंभिक तौर पर कुछ आपत्तियां भी जताई थी। 

कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया हाईकोर्ट के फैसले पर कुछ टिप्पणियां की जा सकती हैं। लेकिन चूंकि सोनम रघुवंशी पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं और ट्रायल कोर्ट द्वारा निर्धारित जमानत की शर्तों के अनुसार फिलहाल शिलांग में रह रही हैं, इसलिए इस स्तर पर उनकी जमानत रद्द नहीं की गई।

क्या है मामला?

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे। इसी दौरान वह लापता हो गए। बाद में 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच और ट्रायल फिलहाल जारी है।