राष्ट्रीय

कभी सोशल मीडिया पर मोनालिसा के सादगी के पढ़ रहे थे कसीदे, अब लोगों ने कहा- उसने तो ‘लव जिहाद’ कर लिया

सोशल मीडिया पर मोनालिसा को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर कल तक उसकी सादगी की तारीफ करने वाले आज उसके शादी के फैसले को लव जिहाद बता रहे हैं।

2 min read
Mar 13, 2026
Monalisa viral girl marriage, Mahakumbh viral girl Monalisa, Monalisa Furman Khan wedding, Monalisa Kerala temple marriage,
मोनालिसा ने मुस्लिम युवक के साथ की शादी

साल 2025 के यूपी के प्रयागराज में हुए महाकुंभ में माला बेचने वाली एमपी के खरगौन की मोनालिसा सोशल मीडिया पर छा गई। अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वह रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। लोग उसके पास मालाएं खरीदने के लिए पहुंचने लगे। उसकी सादगी की तारीफ करने लगे। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने पर वह लोगों के निशाने पर आ गई है।

बॉयफ्रेंड फरमान से शादी करने पर क्या बोलीं मोनालिसा

मुस्लिम युवक फरमान से शादी करने पर मोनालिसा ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसने पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। ये 'लव जिहाद' नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं। मोनालिसा ने कहा कि वैसे तो ये मेरे से शादी करना नहीं चाहता था। मैंने ही खुद इनसे जबरदस्ती शादी की। मोनालिसा ने कहा कि मेरे माता पिता किसी दूसरे शख्स से शादी करवाना चाहते थे। वह लड़का मुझे अच्छा नहीं लगा। वह बुआ का लड़का था। बुआ के लड़के से शादी करुंगी तो वह मेरा भाई लगा। मेरे साथ पापा भी तिरुअनंतपुरम आए थे। वह अभी भी यहीं हैं, लेकिन हमसे फिलहाल नाराज हैं।

मोनालिसा की शादी से भड़का हिंदू रक्षा दल

इधर, मोनालिसा की शादी पर हिंदू रक्षा दल भड़क उठा। संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि अगर कोई हिंदू लड़की किसी मुस्लिम युवक के साथ शादी करती है तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मोनालिसा की फिल्म देहरादून में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

'मणिपुर फाइल्स' में मोनालिसा के को-एक्टर ने कही ये बात

मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म ‘मणिपुर फाइल्स’ के सह-कलाकार और दोस्त मुकेश पाल ने भी मोनालिसा की शादी पर सवाल उठाए हैं। मुकेश ने कहा कि मोनालिसा और फरमान का रिश्ता बहुत पुराना नहीं था और दोनों की पहचान महज 6-7 महीने की थी। फरहान ने उसका माइंडवॉश किया होगा। वह अच्छा लड़का नहीं है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पहले ही ‘लव जिहाद’ की आशंका जता चुके हैं।

Published on:
13 Mar 2026 09:50 am