राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से उठाया तो वायरल होने लगा नरेंद्र मोदी का पुराना दुख और आक्रोश भरा भाषण

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जानें क्या है पूरा मामला और सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा।
2 min read
sonam wangchuk pm modi old video viral
पीएम मोदी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Photo- IANS)

PM Narendra Modi Old Video Viral: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनशन को लोकतांत्रिक विरोध का माध्यम बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मोदी बल प्रयोग की घटनाओं पर दुख जताते हुए तत्कालीन सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। अब इस पुराने बयान को सोनम वांगचुक मामले से जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'पुरानी यादें, जब मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी विरोध प्रदर्शनों पर बात किया करते थे।' वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये उन दिनों की बात है, जब नरेंद्र मोदी अनशन और शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट को भारतीयों का हक समझते थे और अनशन के समर्थन में हुआ करते थे।' लवली नाम की एक यूजर ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जब अनशन के पक्ष में हुआ करते थे… जब वे अनशन के विरुद्ध कार्रवाई और बल प्रयोग पर दुखी हुआ करते थे।'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर है। उनका 21वें दिन भी अनशन जारी रहा। उन्होंने अस्पताल में भी ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से मना कर दिया। डॉक्टर उन्हें इलाज के लिए मना रहे हैं। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने परिवार की सहमति के बिना इलाज नहीं किए जाने की मांग की है। उधर, नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि ये कदम हाई कोर्ट के निर्देश, वांगचुक की हालत और डॉक्टरों की सलाह पर उठाया है।

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का किया है ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च का ऐलान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि संसद मार्च हर हाल में रहेगा। हालाकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीजेपी ने मार्च की अनुमति नहीं मांगी है। संसद सत्र के दौरान संसद और इंडिया गेट के आसपास बीएनएस की धारा 163 लागू रहती है। बिना अनुमति मार्च पर लोग को हिरासत में लिया जा सकता है।

अभिजीत दीपके बोलेः आज मेरी भूख हड़ताल का दूसरा दिन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, 'यह मेरी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। अब मुझे एहसास हो रहा है कि यह कितना कठिन होता है। मैं सोनम सर और यहां भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को सलाम करता हूं। मैं कल होने वाले मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहा हूं।'

Updated on:
19 Jul 2026 10:05 am
Published on:
19 Jul 2026 09:42 am