राष्ट्रीय

एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Feb 06, 2026
IMD issues yellow alert for rain in Delhi-NCR
बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम एकबार फिर पलटने वाला है। ठंड के बीच बारिश नया खेल दिखा सकता है। मौसम विभाग ने एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की बात कही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इसका देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने कहा कि कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हिमालयी राज्यों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे अधिक असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिलेगा। 6 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय इलाकों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि निचली इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश, बिहार में कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए चुनौती भरे हो सकते हैं। IMD ने लोगों से सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

हरियाणा में 9-10 फरवरी को बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव बना रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Updated on:
06 Feb 2026 07:13 am
Published on:
06 Feb 2026 07:13 am