राष्ट्रीय

Ex CM Security: ‘आप आखिर क्या साजिश रच रहे हैं?’ टीएमसी ने CM शुभेन्दु अधिकारी से पूछा, बंगाल में ममता बनर्जी की सुरक्षा घटाने पर बवाल

Mamata Banerjee security: बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात Z-कैटेगरी के सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है। बंगाल चुनावों में हार के बाद TMC पहले से ही अंदरूनी कलह से जूझ रही थी और अब उनकी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

2 min read
Jun 18, 2026
Mamata Banerjee Secrity News
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी । ( फोटो: ANI)

Mamata Banerjee security reduced: बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात जेड-श्रेणी के सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। बंगाल चुनाव में हारने के बाद टीएमसी को बगावत का तो सामना करना ही पड़ रहा था, अब उनकी सुरक्षा घटाने पर भी बवाल मच गया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे साजिश और बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया है। टीएमसी का कहना है कि बंगाल सरकार ने ममता बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों को हटा कर गलत किया है। टीएमसी प्रमुख की सुरक्षा में कटौती पर टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कहा, "यह ममता बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान है।'

जान खतरे में डालने की एक सोची-समझी चाल : टीएमसी

टीएमसी ने X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, '@MamataOfficial की सुरक्षा में तैनात लंबे समय से कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाना प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है, यह उन्हें अलग-थलग करने और जान खतरे में डालने की एक सोची-समझी चाल है।' पार्टी ने यह भी कहा कि कुछ सुरक्षाकर्मी बनर्जी के रेल मंत्री के कार्यकाल से ही उनके साथ हैं।

यह राजनीतिक प्रतिशोध की एक नई निम्नतम सीमा है : टीएमसी

पार्टी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, 'यह राजनीतिक प्रतिशोध की एक नई निम्नतम सीमा है। @SuvenduWB, आप आखिर क्या साजिश रच रहे हैं ? प्रतिशोध की राजनीति के प्रति आपका जुनून और असुरक्षा से प्रेरित सत्ता का दुरुपयोग आपके असली रूप को उजागर करता है। अगर 'छोटी राजनीति' का कोई चेहरा होता, तो वह निस्संदेह आपका ही होता।' उधर राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि बुधवार रात ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

ममता बनर्जी की जिंदगी को खतरे में डालने की सोची समझी चाल: टीएमसी

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, जो कई सांसदों के दल-बदल के बावजूद ममता बनर्जी के प्रति वफादार बने हुए हैं, ने दावा किया, "ममता बनर्जी के 20 वर्षों से कार्यरत पीएसओ को कोलकाता स्थित उनके आवास से हटा दिया गया है।'उन्होंने यह भी दावा किया कि बुधवार रात ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की एक अन्य राज्यसभा सांसद, सागरिका घोष ने X पर लिखा,'एक पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा राजनीति से संबंधित नहीं है, यह बंगाल सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है।'

पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय का बयान आया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाए जाने पर पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय का बयान आया है, उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'सुरक्षाकर्मियों का तबादला या प्रतिस्थापन किया गया होगा।'

Published on:
18 Jun 2026 04:55 pm