नई दिल्ली

मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी दिल्‍ली में बारिश की चेतावनी, फिर भी नहीं किए गए एहतियाती उपाय

दिल्‍ली एनसीआर में एहतियाती कदम नहीं उठाए जाने से एक दिन की बारिश में ही दिल्‍ली का हाल बुरा हो गया। दिनभर जाम लगा रहा।

2 min read
मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी चेतावनी, एक दिन की बारिश में ही दिल्‍ली का हाल हुआ बुरा

नई दिल्‍ली : मौसम विभाग ने समय रहते बता दिया था कि दिल्‍ली एनसीआर और आसपास के इलाके में आने वाले कुछ दिनों में ऐसी स्थितियां बनेंगी कि कुछ दिनों तक लगातार रुक-रुक कर जोरदार बारिश होगी। इसके बावजूद दिल्‍ली एनसीआर के इलाके में न कोई मरम्‍मती कार्य किए गए और न ही कोई एहतियाती उपाय उठाए गए, जिससे बारिश से होने वाली मुसीबतों से इलाके के लोगों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में इस बात की आशंका पहले ही जता दी थी, लेकिन इसके बावजूद दिल्‍ली एनसीआर के संबंधित विभाग ने इससे निबटने की कोई तैयारी नहीं कर रखी थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इस बात से भी काफी डरे हुए हैं कि जो हाल पिछली बारिश में इलाके का हुआ था, कहीं वैसा ही इस बार भी न हो जाए। मौसम विभाग ने क बार फिर दोहराया है कि 26 अगस्त तक दिल्‍ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

अव्‍यवस्‍था की वजह से हजारों लोग दिन भर फंसे रहे
झमाझम बारिश होतेही दिल्‍ली एनसीआर के कई इलाकों में भयंकर जाम लग गया। खासकर दिल्‍ली के एनएच-9, आनंद विहार, आश्रम, धौला कुंआ, मूलचंद, रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, तीन मूर्ति गोल चक्कर, इग्नू रोड, डीएनडी, आश्रम चौक, रिंग रोड महारानी बाग, लाजपतनगर, सराय काले खां, राजा गार्डन, मायापुरी, जिमखाना के साथ एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुड़गांव के कुछ इलाकों में ऐसा भयंकर जाम लगा कि लोग दिन भर फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए अधिकतर जगह ट्रैफिक पुलिस भी नहीं नजर आई। दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियों की सफाई नहीं की गई थी। इस कारण नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ गया।

ये हैं आसार
बता दें कि स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने काफी पहले बता दिया था कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का मौसम बना हुआ है। इस कारण पूर्वी दिशा से दिल्ली और आसपास के इलाके की ओर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-35 व न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले तक दिल्ली में मानसून की कमजोर था, इस कारण अगस्त माह के दो पखवाड़े तक बारिश बेहद कम हुई थी। इस दौरान मानसून दक्षिण व मध्य भारत में ही सक्रिय रहा। इसी कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति बनी रही और दिल्ली एनसीआर में बारिश कम हुई।

दिल्‍ली ही नहीं, यहां भी होगी जम कर बारिश
मौसम विमाग के अनुसार सिर्फ दिल्‍ली ही नहीं, देश की 16 राज्यों में जमकर बारिश होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्‍ली एनसीआर समेत हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश आदि के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

हरियाणा जाम में बच्ची की मौतः कांग्रेस ने बताई अस्पताल की गलती, खट्टर ने दिए जांच के आदेश
Published on:
23 Aug 2018 09:50 pm
Also Read
View All