
Cockroach Janta Party: देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर दिया है। दीपके ने अपने समर्थकों और आम जनता से जंतर-मंतर आने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह आंदोलन अब और बड़ा होगा। वहीं, दूसरी ओर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आज से अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी पीछे न हटे, क्योंकि यह आंदोलन अब और ज्यादा बड़ा होगा। दिपके ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है, इसलिए वे सभी से आग्रह करते हैं कि सब जंतर-मंतर आएं। उनका आंदोलन यहीं से जारी रहेगा और वे लोग आगामी 20 जुलाई को तय किए गए अपने मार्च के लिए आगे बढ़ेंगे।
दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सीधे सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल के PRO ने जानकारी दी है कि डॉक्टरों की टीम फिलहाल उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज कर रही है। इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन जल्द ही ऑफिशियल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति साफ करेगा।
जिस वक्त दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर यह बड़ा एक्शन लिया और सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई, उस समय कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके वहां मौजूद नहीं थे। इस पर उनकी पार्टी की तरफ से सफाई आई है। पार्टी का कहना है कि जिस वक्त पुलिस वांगचुक को लेकर गई, ठीक उसी समय दीपके प्रदर्शन स्थल के पास ही कहीं नहाने गए हुए थे।
अभिजीत दीपके ने साफ- साफ कह दिया है कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे NEET में जिन बच्चों ने आत्महत्या की उसको लेकर, लेकिन जो नीच हरकत करी है नरेंद्र मोदी सरकार ने अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।