नई दिल्ली

प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म! जिम संचालक समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब हिंदू रक्षा दल ने इस घटना को लव जेहाद बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
resident doctor had abusive relationship with woman and gave her contraceptive pills lucknow
रेजिडेंट डॉक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

Crime Against Women सहारनपुर में प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिम संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा बीएससी नर्सिंग की छात्रा है और मुख्य आरोपी का नाम शहजाद है। पुलिस ने इसके साथी मुकर्रम को भी गिरफ्तार किया है।

घटना को लेकर क्षेत्र में गश्त तेज ( Crime Against Women )

मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू रक्षा दलों ने इस घटना को लव जेहाद का नाम दिया है। हिंदू रक्षा दल ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा है कि अगर आरोपियों से पूछताछ की जाए तो पूरे गिरोह के कनेक्शन सामने आ सकते हैं। इस मामले को लेकर अब पुलिस भी गंभीरता बरत रही है। हिंदू रक्षा दल का बयान आने के बाद पुलिस को यह मामला और भी गंभीर लग रहा है। पुलिस की ओर से यह हिदायत दी गई है कि पुलिस अपना काम कर रही है अगर किसी ने भी महौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ॉ

पुलिस दोनों आरोपियों से कर रही पूछताछ

बिहारीगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शहजाद नाम के युवक से उसकी जिम में दोस्ती हुई थी। 2025 में आरोपी ने उसे प्रोटीन शोक में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसे अपने साथ कार में देहरादून की ओर ले गया। आरोप है कि वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार बाद में जब उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता चला तो वह पुलिस थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथी शहजाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग संप्रदाय से होने की वजह से यह मामला अब सुर्खियों में है और हिंदू रक्षा दल इसे लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आधार पर सभी तथ्यों से जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Mar 2026 09:05 am
Published on:
27 Mar 2026 10:13 am