27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Encounter: सहारनपुर पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर हरदयाल और मुर्सलीन उर्फ गांधी घायल

UP Encounter सहारनपुर में गश्त कर रही जनकपुरी और सरसावा पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद हुई फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी।

2 min read
Google source verification
Police encounter

सहारनपुर में encounter के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस

UP Encounter सहारनपुर में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान आरोपी को रुकने का इशारा किया गया था। इस पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इस घटना के कुछ ही देर बाद सहारनपुर में एक और ऐसी ही घटना हुई। दोनों मामलों में घायल हुए दो आरोपी बदमाशों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

टॉर्च की रोशनी से किया रुकने का इशारा

पहली घटना सहारनपुर के कोतवाली जनकपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार यहां पुलिस टीम जनता रोड पर गश्त कर रही थी। यहां जनकपुरी थाना पुलिस की लूट के मुकदमें वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर हरदयाल से मुठभेड़ हो गई। जनता रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम को बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए तो इन्हे टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया। इस पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ढमोला नदी की ओर भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने इन्हे घेर लिया। खुद को घिरता हुआ देख एक बार फिर से आरोपियों ने गोली चला दी। इस बार जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

खुद को घिरता हुआ देख चलाई पुलिस पर गोली

गोली लगने से एक आरोपी मौके पर ही गिर गया जबकि इसका साथी फरार हो गया। प्राथमिक पूछताछ में इसने अपना नाम हरदयाल सिंह निवासी रवासौली बताया। पूछताछ में पता चला कि इसी ने पिछले दिनों जनकपुरी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सोने के जेवरात और कैश के अलावा एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंधेरा का फायदा उठाकर इसका साथी फरार हो गया।

ऐसे हुई दूसरी घटना ( UP Encounter )

दूसरी घटना सरसावा थाना क्षेत्र में हुई। यहां भी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। टॉर्च की रोशनी में बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि यहां भी घटना जनकपुरी जैसी ही हुई। फायरिंग करके भाग रहे आरोपियों का पीछा करके उन्हे घेर लिया गया। इसने भी खुद को घिरता हुआ देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इसके पैर में गोली लगी और दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मुर्सलीन उर्फ गांधी निवासी सेलमपुर बताया है। पूछताछ में इससे भी यही पता चला कि आरोपी पेशेवर अपराधी है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है।