नई दिल्ली

ये कैसा प्यार! शादी से तीन दिन पहले लड़की को चाकुओं से गोदा और फिर काट ली अपनी भी गर्दन…

लड़का-लड़की दोनों गुड़गांव में जॉब करते थे। लड़की अपनी शादी के लिए दो दिन पहले घर आई थी। लड़का भी लड़की के घर पहुंच गया और उसकी गर्दन काटकर अपना भी गला रेत लिया।
3 min read
Women Brutally Murdered
Crime (File Photo)

Crime : मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक-युवती के बीच नोएडा में काम के दौरान हुई दोस्ती कब प्यार में बदली पता ही नहीं चला! परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो लड़का इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। शादी के तीन दिन पहले लड़की छुट्टी लेकर पहुंची। यहां लड़का-लड़की दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान इनके कमरे से चीख पुकार की आवाजें आने लगी। परिवार वाले दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो अंदर कमरे में खून ही खून फैला हुआ था।

लड़के ने किए चाकू से कई वार

लड़के ने लड़की पर चाकू से कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद की गर्दन भी रेत ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ और पड़ताल से यह आशंका जताई जा रही है कि प्यार में असफल होने पर लड़के ने यह कदम उठाया है। दोनों के बीच प्यार था या फिर यह घटना एकतरफा प्यार में इंतकाम है ? इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा भी अन्य आशंकाओं पर जांच चल रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस वारदात के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों रहते हैं आमने-सामने

युवक और युवती दोनों दलित हैं। दोनों के घर आमने-सामने हैं। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में गुड़गांव में काम करते हैं। दोनों एक दूसरे को जानते थे और इनके बीच दोस्ती भी थी। दोनों के बीच प्यार था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि दोनों के बीच चार साल से दोस्ती थी। दोनों जानसठ थाना क्षत्र के गंव भलवा के रहने वाले थे। भलवा के रहने वाले विजयपाल ने अपनी 27 वर्षीय बेटी प्रगति की शादी सरधना में तय कर दी थी। आठ फरवरी को प्रगति की बारात आनी थी। परिवार वाले पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। प्रगति भी दो दिन पहले गुड़गांव से छुट्टी लेकर अपने घर लौट आई थी।

घर में शादी की तैयारियां मातम में बदली

घर में शादी की तैयारियों के बीच मेहमानों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। परिवार के लोग तैयारियों में लगे हुए थे। प्रगति को शादी की साड़ियां और गहने दिखाए जा रहे थे। इसी बीच प्रगति के सामने वाले घर में रहने वाला उसका दोस्त रोहित भी गुड़गांव से घर लौट आया। वह प्रगति को मिलने के लिए उसके घर गया और दोनों एक कमरे में बात करने लगे। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगले पल कुछ सनसनीखेज होने वाला है। इसी बीच अचानक इनके कमरे से चीखने की आवाज आने लगी। परिवार वालों ने दौड़कर देखा तो प्रगति फर्श पर पड़ी थी और खून बह रहा था। अगले ही पल रोहित ने भी खुद की गर्दन उसी चाकू से रेत डाली जिससे उसने प्रगति पर वार किए थे।

ऑनर किलिंग के भी आरोप

इस घटना के बाद लड़की और लड़का पक्ष में तनाव हो गया। युवक-युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि ये ऑनर किलिंग है। लड़की के घर वालों ने दोनों की हत्या की है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर तनातनी हुई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दोनों की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच पड़ताल में यही लग रहा है कि लड़की शादी कहीं और तय हो जाने की वजह से नाराज था और इसी गुस्से में उसने पहले लड़की की हत्या की और फिर खुद की गर्दन चाकू से रेत ली।

Updated on:
06 Feb 2026 04:21 pm
Published on:
06 Feb 2026 04:19 pm
Also Read
View All
बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील

अरविंद केजरीवाल की केंद्र से बड़ी मांग, बोले- तेल कंपनियों को हुआ 77000 करोड़ का फायदा, पेट्रोल तुरंत ₹82 किया जाए