नई दिल्ली

CJP Protest: हाथ में डंडा, शर्ट के खुले बटन…क्या छात्रों को पीटने के लिए गुंडे बुलाए गए थे? कॉकरोच जनता पार्टी ने पूछा सवाल

Delhi Jantar Mantar CJP protest: सोनम वांगचुक को अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद 20 जुलाई को निकाले गए 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झड़प हुई। बिना अनुमति निकाले गए मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए बाहरी गुंडों का इस्तेमाल किया गया।
2 min read
Delhi Jantar Mantar CJP protest
हाथ में डंडे लिए बिना पुलिस की वर्दी के युवकों की फोटो, सोर्स एक्स ( @CJP_for_India )

Parliament march lathi charge: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला। दरअसल, सोनम वांगचुक को अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद संसद मार्च का ऐलान किया गया था। इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे संसद मार्च शुरू हुआ, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस पहले से ही मार्च को रोकने की तैयारी में थी। संसद तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर करने लगी। लाठीचार्ज के बाद कुछ ऐसे दृश्य सामने आए, जिन्हें लेकर अब CJP ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि छात्रों की पिटाई के लिए बाहरी गुंडों को बुलाया गया था।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में पुलिस का डंडा लेकर छात्रों को पीट रहा है। उसके पास न ही कोई पुलिस की वर्दी थी, न कोई अधिकारी था। वीडियो स्पष्ट है कि कुछ प्रदर्शनकारी इस बात को लेकर सवाल कर रहे हैं, लेकिन जवाब के बदले में उन्हें लाठी और डंडे मिल रहे हैं।

इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर ये बिना वर्दी के लोग कौन हैं, जो जींस और शर्ट में हैं। हाथ में पुलिस का डंडा लेकर छात्रों को पीट रहे हैं। सीजेपी के एक्स के माध्यम से सरकार से सीधा सवाल किया है कि ये कौन लोग हैं, ये किसके कहने पर आए थे और इन्हें लाठी चलाने का अधिकार किसने दिया है।

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने मांगी माफी

'संसद मार्च' के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। जंतर-मंतर पर ही रुकने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे दीपके ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए घायल हुए समर्थकों, विशेषकर युवतियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों, खासकर उन लड़कियों से माफी मांगता हूं जिन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा। मैं दिल्ली पुलिस के इस अमानवीय एक्शन से अपने साथियों को बचाने के लिए कुछ बेहतर कदम उठा सकता था।'

'घायल साथी सीधे करें मैसेज',

अपनी पोस्ट में दीपके ने समर्थकों से सीधा संपर्क साधने की अपील करते हुए कहा कि वे घायलों का दर्द बांटना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि यदि आप पुलिस कार्रवाई में घायल हुए हैं और मेरी इस पोस्ट को देख रहे हैं, तो कृपया मुझे सीधे मैसेज (Direct Message) करें। मैं व्यक्तिगत तौर पर आपसे बात करना चाहता हूं और आपसे माफी मांगना चाहता हूं।' उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन वक्त में भी वे पीछे नहीं हटेंगे और सभी के हक के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Updated on:
21 Jul 2026 12:55 pm
Published on:
21 Jul 2026 12:55 pm