नई दिल्ली

‘अब धर्मेंद्र प्रधान नहीं, सीधे PM मोदी का इस्तीफा चाहिए’, सोनम वांगचुक को ले जाने पर अभिजीत दीपके का बयान

CJP Abhijeet Dipke: दिल्ली में सोनम वांगचुक को ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके भड़क ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को संसद मार्च होगा और अब वे सीधे पीएम मोदी का इस्तीफा मांगेंगे।
2 min read
sonam sir delhi protest, sansad march 20 july, narendra modi resignation demand
सोनम वांगचुक को ले जाने पर अभिजीत दिपके ने की PM मोदी के इस्तीफे की मांग | फोटो सोर्स- ANI

Sonam Wangchuk Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को यहां से ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि अब तक वे सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब सीधे नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब सीधे नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग

अभिजीत दीपके ने साफ- साफ कह दिया है कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे NEET में जिन बच्चों ने आत्महत्या की उसको लेकर, लेकिन जो नीच हरकत करी है नरेंद्र मोदी सरकार ने अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।

20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को यहां से ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च करेंगे।

चादर में छिपाकर ले जाने पर पुलिस को बताया 'चोर और गुंडा'

इस पूरी कार्रवाई को लेकर दीपके ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कहा कि यह जो RSS के गुंडों ने बुजदिल हरकत की है सोनम सर को घसीट कर गाली-गलौज करके, वो यहां से लेकर गए हैं। बता देता हूं पुलिस वालों ने जो हरकत की है वो गुंडों वाली हरकत है। यह पुलिस वाले लोग गुंडे हो, आप चोर हो, चुपके से सर को लेकर गए हो।

वैज्ञानिक की बेइज्जती का आरोप

सोनम सर की गरिमा का हवाला देते हुए प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा की है। बयान में आगे कहा कि चादर उड़ाकर चुपके से चोरों की तरह सोनम सर को लेकर गए हो आप। अरे बेशर्मों, इतना बड़ा साइंटिस्ट है वो, थोड़ी तो इज्जत रख लेते उसकी। अगर कुछ गलत नहीं कर रहे थे तो चादरों में छुपाकर क्यों लेकर गए? नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो।

Updated on:
18 Jul 2026 10:34 am
Published on:
18 Jul 2026 09:24 am