नई दिल्ली

जेल में बंद युवक ने पुलिस को बरामद कराई सवा करोड़ रुपये कीमत की स्मैक

पिछले साल पुलिस ने इसे तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब जेल से रिमांड पर लेकर इससे पूछताछ की गई तो इसने सवा करोड रुपए कीमत की स्मैक बरामद कराई।

less than 1 minute read
उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में मुजफ्फरनगर जेल में बंद एक युवक ने शामली पुलिस को करीब सवा करोड रुपए कीमत की स्मैक बरामद कराई है।

ये भी पढ़ें

Honesty फलों की ठेली लगाने वाले ने लौटाया रुपयो से भरा पर्स

पिछले हुआ था गिरफ्तार

UP Police यह बरामदगी पिछले साल नवंबर माह में शामली एसओजी टीम की एक कार्रवाई से जुड़ी हुई है। एसओजी टीम ने पिछले साल नवंबर माह में गय्यूर पुत्र गुलमौहम्मद निवासी ग्राम गढीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा प्रदेश और नवीन उर्फ धोनी पुत्र गुलामनवी निवासी ग्राम गंदराऊ थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में सावेज पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती सलेमपुर रोड़ थाना कांधला का नाम भी प्रकाश में आया था। इस मामले में नाम आने के बाद शावेज ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इसे न्यायालय ने मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। अब शामली पुलिस ने एक पुराने मामले में सावेज को रिमांड पर लिया। शामली पुलिस का दावा है कि रिमांड पर लेने के बाद सावेज ने पुलिस को 559 ग्राम स्मैक बरामद कराई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड रुपए है।

पुलिस डायरी में बरामदगी का विवरण ( UP Police )

अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध 569 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 13 लाख 80 हज़ार रुपये। पुलिस की इस बरामद की ने साफ कर दिया है कि शामली क्षेत्र यानी एनसीआर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी जोरों पर है और यहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है और इन नशीले पदार्थों को युवा पीढ़ी को बेचा जाता है।

Updated on:
10 Feb 2026 11:18 pm
Published on:
10 Feb 2026 11:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर