नई दिल्ली

शक में अंधा हुआ पति: दिल्ली में पत्नी की सिलेंडर से बेरहमी से हत्या, दोनों के बीच पहले से था विवाद

Delhi News: दिल्ली में शक और आपसी विवाद ने एक और रिश्ते को खत्म कर दिया, जहां गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना बताती है कि अविश्वास और संवाद की कमी कैसे जानलेवा बन सकती है।
2 min read
Wife brutally murdered with cylinder Delhi due suspicion
दिल्ली में पति ने की पत्नी की हत्या

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिसने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार रात खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब गुस्से में पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के बिखरने की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि संवाद की कमी और शक किस तरह एक सामान्य रिश्ते को त्रासदी में बदल सकता है।

वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना 29 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। सुरेश नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूनम पर घर में रखे गैस सिलेंडर से कई वार किए। इस हमले में पूनम के सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय दंपति की डेढ़ साल की बच्ची भी घर में मौजूद थी, जो अब सुरक्षित है और पड़ोसियों की देखरेख में है।

चीख-पुकार तो पहुंचे पड़ोसी

पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे मकान मालिक की मदद से खोला गया। अंदर का मंजर बेहद भयावह था। महिला का शव जमीन पर पड़ा था और पास में सिलेंडर रखा हुआ था। आरोपी पति भी वहीं मौजूद था और उसकी गोद में बच्ची थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश अपनी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों (उम्र 2 और 4 वर्ष) के साथ डीडीए फ्लैट में रहता था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जांच में पता चला है कि दंपत्ति के बीच अक्सर तीखी नोंकझोंक होती रहती थी, जिसकी मुख्य वजह पूनम का अपने ससुराल वालों के प्रति नापसंदगी का भाव बताया जा रहा है। शनिवार रात भी इसी विषय को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके सुरेश ने घर में रखे छोटे एलपीजी सिलेंडर से पूनम के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Updated on:
30 Mar 2026 11:12 am
Published on:
30 Mar 2026 11:12 am