समाचार

एडीएम सिटी व एडिशनल एसपी ने किया मौका मुआयना

रामगढ़. क्षेत्र के ओडेला गांव में स्थित खनन लीज पर गुरुवार को सातवें दिन भी रेस्क्यू जारी रहा। पोकलेन मशीन ऑपरेटर रामानंद का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पानी से भरी खाई चुनौती बनी हुई है। खदान में भरे पानी को निकालने के लिए भीलवाड़ा से मंगाए गए 250 एचपी क्षमता के […]

2 min read
Feb 13, 2026

रामगढ़. क्षेत्र के ओडेला गांव में स्थित खनन लीज पर गुरुवार को सातवें दिन भी रेस्क्यू जारी रहा। पोकलेन मशीन ऑपरेटर रामानंद का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पानी से भरी खाई चुनौती बनी हुई है। खदान में भरे पानी को निकालने के लिए भीलवाड़ा से मंगाए गए 250 एचपी क्षमता के बड़े वाटर पंप की मदद ली जा रही है। इसकी मदद से करीब 8 फीट पानी निकालकर आसपास के खेतों में छोड़ा गया। गुरुवार को एडीएम सिटी बीना महावर और एडिशनल एसपी (ग्रामीण) ग्रामीण प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम बाबूलाल वर्मा, डीएसपी पिंटू कुमार, थानाधिकारी विजेंदर और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम के साथ खदान में नीचे जाकर रेस्क्यू कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान पोकलेन मशीन को खाई में से पूर्व में ही निकाल लिया गया है। पोकलेन मशीन ऑपरेटर की तलाश जारी है। इसके परिजन पिछले सात दिन से मौके पर डटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हैवी ब्लास्टिंग के चलते पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन व इसका ऑपरेटर करीब 150 फीट गहरी पानी से भरी खाई में समा गए थे। एनडीआरएफ की टीम कैमरों की मदद से पानी के भीतर मशीन ऑपरेटर को तलाश कर रही हैं।---

किसान यूनियन ने अवैध खनन के खिलाफ सौंपा ज्ञापनगुरुवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व सरपंच कोमल, ताहिर, फखरुद्दीन, हनीफ, आलम,रफीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ज्ञापन में भारत-अमरीका के बीच हुई ट्रेड डील, अरावली को बचाने तथा यूजीसी के संबंध में मांगें की गई हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए एक अन्य ज्ञापन में गेहूं व सरसों खरीद का समर्थन मूल्य बढ़वाने, ईआरसीपी के तहत किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने तथा सरकारी कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा की किस्त जारी करने की मांग की गई है।

---------

प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम चुनौतियों का सामना करते हुए अपना काम कर रही है। लीज में माइनिंग सेफ्टी को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है।

- बीना महावर, एडीएम सिटी

Published on:
13 Feb 2026 12:33 am
Also Read
View All

अगली खबर