पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) में समर कैंप की शुरूआत की गई है। जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चे जहां स्पोट्र्स और योगा के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करेंगे तो पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सागर. पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) में समर कैंप की शुरूआत की गई है। जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चे जहां स्पोट्र्स और योगा के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित करेंगे तो पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा। पीटीएस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने गर्मियों की छुट्टियों में इस प्रकार का कोई प्रयोग किया है। समर कैंप की शुरूआत सोमवार को पीटीएस एसपी दिनेश कुमार कौशल ने की, जिसमें 50 बच्चे शामिल हुए हैं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक एसएल सिसौदिया, निरीक्षक अफरोज खान, कल्पना राजपूत सहित विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।
पीटीएस एसपी दिनेश कौशल ने बताया कि यह पहला प्रयोग है और लोकसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए फिलहाल अगले 15 दिन कैंप संचालित करने तय किया है। सुबह 6 से 9.30 बजे के बीच योगा, ध्यान, पीटी आदि कराई जाएगी जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हों। इसके अलावा बच्चों की रुचि को देखते हुए जिम, क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, शतरंज जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह 10 से 11 बजे के बीच बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा।