Chandrama Gochar 14 May 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु प्रदोष का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार 14 मई को चंद्रमा का अश्विनी नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों का यह दुर्लभ संयोग इन 4 राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने की संभावना है।
Chandrama Gochar 2026: 14 मई 2026 को पड़ने वाला गुरु प्रदोष व्रत इस बार बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का यह नक्षत्र परिवर्तन कई शुभ संकेत लेकर आ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है। व्यापार में प्रगति, आर्थिक स्थिति में सुधार और रुके हुए कार्यों में गति मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषी प्रमोद शर्मा से किन-किन राशियों को मिल सकते हैं फायदे।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष प्रमोद शर्मा के का मानना है कि जब चंद्रमा शुभ नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसका असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और आर्थिक मामलों पर भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि 14 मई का यह संयोग काफी खास माना जा रहा है।
मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर किसी शुभ अवसर से कम नहीं माना जा रहा। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, उनमें अब तेजी आने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे हर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और घर का माहौल पहले से अधिक सुखद रहेगा।
मानसिक रूप से भी आप काफी शांत और संतुलित महसूस करेंगे। इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। पुराने तनाव धीरे-धीरे कम होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर नई उम्मीदें और बड़े अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में आसानी आएगी।
नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंध मजबूत बनेंगे। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय धनु राशि के लोगों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है।