मोड़क स्टेशन. महिला श्रमिकों ने गुण्डी-फतेहपुर िस्थत रीको इंडस्ट्रीज एरिया में मनरेगा योजना के तहत लगभग एक माह तक सफाई सहित अन्य कार्य किए। इस कार्य को मनरेगा मस्टरोल में जोड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब मेट उनसे दूसरा काम करवा रही है, जबकि अभी तक उसका भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित […]
मोड़क स्टेशन. महिला श्रमिकों ने गुण्डी-फतेहपुर िस्थत रीको इंडस्ट्रीज एरिया में मनरेगा योजना के तहत लगभग एक माह तक सफाई सहित अन्य कार्य किए। इस कार्य को मनरेगा मस्टरोल में जोड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब मेट उनसे दूसरा काम करवा रही है, जबकि अभी तक उसका भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित महिला श्रमिकों ने सुबह 9 बजे खैराबाद-मोड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब छह घंटे तक रास्ता रोक कर बैठी रही और भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग पर अड़ी रही। बाद में पुलिस व प्रशासन की ओर से 15 दिनों में भुगतान कराने के आश्वासन पर दोपहर 3 बजे धरना समाप्त किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
आर्थिक तंगी से जूझ रही
महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मनरेगा मेट ने उनके कार्य को अगली मस्टररोल में जोड़ने की बात कही थी, लेकिन पुराने भुगतान का निपटारा किए बिना ही उनसे दोबारा काम करवाया जा रहा है। इससे मजदूरों में गहरा रोष है। महिलाओं का कहना है कि वे पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और मेहनत की मजदूरी समय पर नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मेटों की संख्या बढ़ाकर कार्य को ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी, ताकि आगे इस तरह की समस्या न हो।
ज़िला परिषद सीओ कमल कुमार मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की पूरी जांच करवा करके भुगतान करवाया जाएगा। कहां सफाई हुई, किसने करवाई, यह सब जांच का विषय है।