चेचट. कोटा के बोरखेड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ‘राज्य स्तरीय कृषि ज्ञान महोत्सव’ में आज चेचट क्षेत्र का गौरव बढ़ गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेचट की दुर्गेश कुमारी कुशवाहा को ‘नमो ड्रोन दीदी’ के रूप […]
चेचट. कोटा के बोरखेड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित 'राज्य स्तरीय कृषि ज्ञान महोत्सव' में आज चेचट क्षेत्र का गौरव बढ़ गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेचट की दुर्गेश कुमारी कुशवाहा को 'नमो ड्रोन दीदी' के रूप में राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया।इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय "महिला शक्ति से समृद्धि कृषि: विकसित भारत" रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान ओम बिरला ने कहा कि कृषि में महिलाओं की भागीदारी और तकनीक का समावेश ही 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करेगा। उन्होंने दुर्गेश कुमारी द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से खेती में किए गए क्रांतिकारी बदलावों की सराहना की।
चेचट क्षेत्र में कृषि नवाचार का नया अध्याय
दुर्गेश कुमारी कुशवाहा ने चेचट क्षेत्र में 'नमो ड्रोन' के माध्यम से खेती के कार्यों को आसान और वैज्ञानिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा ड्रोन की मदद से कम समय और कम पानी में छिड़काव कर लागत में कमी लाना। घंटों का काम मिनटों में पूरा कर किसानों की कार्यक्षमता बढ़ाना।फसल की निगरानी और सटीक प्रबंधन में तकनीक का उपयोग।
क्षेत्र में हर्ष की लहर
चेचट क्षेत्र में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का मानना है कि दुर्गेश कुमारी को मिला यह सम्मान क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी आधुनिक कृषि और तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। दुर्गेश कुमारी कुशवाह ने बताया कि यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिला किसानों का है जो तकनीक के माध्यम से खेती को नया रूप दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना ने हमें 'ड्रोन पायलट' बनाकर एक नई पहचान दी है।