
Bगदग.B मुनि डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि कन्या मंडल की सबसे छोटी बिटिया ने आठ की तपस्या कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मनोबल मजबूत हो तो कठिन से कठिन तपस्या भी संभव है। मुनि हिम कुमार ने सेजल के अनुमोदन में गीतिका प्रस्तुत कर उसे आगे बढक़र नौ की तपस्या करने की प्रेरणा दी। कन्या मंडल की महक ने स्वयं नौ की तपस्या की है, वीरल जिरावला एवं संजना जिरावला ने तेले की तपस्या तथा जितेंद्र जिरावला ने तेले की तपस्या के पचकाण के माध्यम से सेजल का अनुमोदन किया। सेजल के पिता चितेंद्र जिरावला ने अपनी पुत्री की तपस्या पर भाव व्यक्त किए। सुरेश कोठारी ने भी अनुमोदना करते हुए सेजल का उत्साहवर्धन किया। नन्ही उम्र, दृढ़ मनोबल और आठ की तपस्या के संकल्प से सेजल ने तेरापंथ भवन को तप और प्रेरणा के रंग में रंग दिया।
Updated on:
27 Aug 2026 06:02 am
Published on:
27 Aug 2026 06:02 am
