पाली

पीएम ने नमो एप से पाली के युवाओं से किया सीधा संवाद

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

2 min read
Oct 17, 2018
पीएम ने नमो एप से पाली के युवाओं से किया सीधा संवाद

पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर पाली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। अग्रसेन वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से पाली को भाजपा का गढ़ बताते हुए लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों के नाम लिए औऱ क्षेत्र के सांसद पीपी चौधरी की ओर से पिछले दिनों 1 लाख 31 हजार 175 बहनों का सुरक्षा बीमा अपनी तनख्वाह से करवाने का जिक्र किया। उन्होंने मारवाड़ जंक्शन बूथ कार्यकर्ता व जिला परिषद सदस्य कुसुमलता त्रिवेदी की ओर से लगातार टैक्स बढ़ोतरी के सवाल का जवाब दिया। बिलाड़ा मंडल अध्यक्ष जीवराम खोजा के प्रश्न का उत्तर देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की हर योजना को आमजन तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ , जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, उप सभापति मूलसिंह भाटी आदि उपस्थित थे।

मोदी लाइव देखने पहुंचे नाममात्र भाजपाई

ये भी पढ़ें

VIDEO : दुर्गाष्टमी : पुनागर की पहाड़ी पर भरा मेला, वृद्धाश्रम में 500 कन्याओं का किया पूजन

तखतगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को 4.35 बजे से नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा करने के लिए कस्बे के नाग चौक स्थल पर एलईडी प्रसारण किया गया। प्रसारण के दौरान नाममात्र के भाजपा कार्यकर्ता ओर दर्शक पहुंचे। जबकि तखतगढ़ जिले में भाजपा का गढ़ माना जाता है। सीधा संवाद कार्यक्रम से पहले भाजपा पदाधिकारियों में सूचना नही मिलने का अभाव होना सामने आया है। लाइव कार्यक्रम को लेकर प्रदेश विस्तारक बुद्धाराम विश्रोई, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, पालिकाध्यक्ष रंजनाकुमारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जयंती जैन, पार्षद शेषमल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश सुथार, वीराराम चौधरी, हरीश सोनी, विनोद सुथार, नोवी सरपंच मांगीलाल सहित अन्य नगरवासी दर्शक मौजूद थे।

इनका कहना है...
सीधा संवाद के लिए एलईडी की व्यवस्था की थी, लेकिन दुर्गाष्टमी पर्व एवं मोबाइल पर भी सीधा प्रसारण के कारण अपेक्षाकृत दर्शक ही पहुंच पाए। -गणपत सोमपुरा, अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल, तखतगढ़

ये भी पढ़ें

VIDEO : मुख्यमंत्री राजे ने माता के दरबार में पहुंच मांगी मन्नत
Published on:
17 Oct 2018 08:36 pm
Also Read
View All