बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में रही है और इस बार जनसुराज पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बताते हुए कहा कि पार्टी यहां जीत दर्ज कर भाजपा को उसके घर में हराने की तैयारी में है।
बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सीट अब तक भाजपा के पास रही है। पिछले कई चुनावों से यहां किसी अन्य पार्टी को जीत हासिल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस बार जनसुराज इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। चूंकि यह सीट भाजपा के नेता नितिन नबीन से जुड़ी रही है, इसलिए पार्टी यहां जीत दर्ज कर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला भी लेना चाहती है।
सोमवार को पूर्वी चंपारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले 40–45 वर्षों से भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस सीट से विधायक रहे नितिन नबीन, जो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, के कारण यह सीट पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने कहा कि जन सुराज इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और यदि यहां भाजपा को हराया जाता है तो यह उसके ही गढ़ में उसे हराना होगा। यह बड़ी राजनीतिक चुनौती है? लेकिन, इसके लिए पार्टी अपने सभी संसाधनों और पूरी ताकत के साथ प्रयास करेगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। इससे साफ है कि इस सीट को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ी रणनीति तैयार की है।