पटना

Congress Protest धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर बिहार कांग्रेस का हल्लाबोल, लोक भवन के बाहर धरना

Congress Protest दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर बिहार कांग्रेस ने पटना स्थित लोक भवन (राजभवन) के बाहर धरना शुरू कर दिया है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।
2 min read
Jul 21, 2026
Congress Protest In Patna
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार कांग्रेस का लोक भवन के बाहर धरना पर बैठी

Congress Protest In Patna: दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी के विरोध में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलवार को लोक भवन (राजभवन) के बाहर धरना देने पहुंच गए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा।

असित नाथ तिवारी ने बताया कि पार्टी ने बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को तत्काल लोक भवन पहुंचने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इसके साथ ही सोमवार को इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रही है।

धरना स्थल से हटाए गए राहुल गांधी

इधर, दिल्ली में पीएम आवास के पास चल रहे कांग्रेस के धरना प्रदर्शन स्थल से राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें भी धरना स्थल से हटा दिया गया है।

लोकतंत्र दबेगा तो आंदोलन होंगे

इससे पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि जब देश में लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज कमजोर पड़ने लगती है, तब इस तरह के आंदोलन और विरोध प्रदर्शन सामने आते हैं । अगर पेपर लीक होते रहेंगे और युवा बेरोजगार रहेंगे, तो छात्र सड़क पर उतरेंगे ही। "प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार ने जिस तरह युवाओं पर लाठीचार्ज कराया, उसका जवाब बांकीपुर की जनता 30 जुलाई को मतदान के जरिए देगी। उन्होंने कहा, "बांकीपुर की जनता केंद्र सरकार को बताएगी कि यह लोकतंत्र है।

Updated on:
21 Jul 2026 11:25 pm
Published on:
21 Jul 2026 08:09 pm