पटना

बिहार विधानसभा चुनाव: जन सुराज ने राघोपुर से चंचल सिंह को दिया टिकट, तेजस्वी vs प्रशांत किशोर लगा विराम

बिहार विधानसभा चुनाव:राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन, जन सुराज ने चंचल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
2 min read
Oct 14, 2025
Feature image
जन सुराज ने राघोपुर से चंचल सिंह को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025:जन सुराज ने बिहार के चर्चित विधानसभा सीट राघोपुर पर अपना प्रत्याशी दे दिया। पार्टी ने राघोपुर से चंचल सिंह को अना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि राघोपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रशांत किशोर का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा।

तेजस्वी vs प्रशांत किशोर लगा विराम

वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के लड़ने की चर्चा थी। लेकिन,जन सुराज ने चंचल सिंह को यहा से अपना प्रत्याशी बनाया है। चंचल सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस बात पर विराम लग गया कि प्रशांत किशोर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब चंचल सिंह को तेजस्वी के खिलाफ पार्टी ने लड़ाया है। तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 15 अक्टूबर को वो राघोपर से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद वे यहां पर एक सभा भी करेंगे।

क्यों हो रही थी पीके के चुनाव लड़ने की चर्चा

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचल सिंह को पार्टी का सिंबल दिया। इससे पहले जन सुराज की जारी हुईं प्रत्याशियों की दोनों लिस्ट में राघोपुर के प्रत्याशी का नाम नहीं था। प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर से राघोपुर से ही अपना चुनावी अभियान का आगाज किया था। इसके साथ ही इस बात क चर्चा थी कि प्रशांत किशोर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। राघोपुर मे पीके ने तेजस्वी को चेताते हुए कहा था कि अगर वो राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो राजद नेता को दो सीटों से चुनाव लड़ना पडे़गा। इसके साथ ही प्रशांत ने कहा था कि तेजस्वी यादव का भी हाल वैसा ही होगा जैसा राहुल गांधी का अमेठी में हुआ था।

तेजस्वी पर कसा तंज

राघोपुर जाने से पहले प्रशांत किशोर ने कहा, "हम बिहार के उस क्षेत्र में जा रहे हैं, जो बिहार का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। यह सब तब है जब इस क्षेत्र ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया। लेकिन अभी तक यहां बच्चों के लिए स्कूल नहीं है।महिलाओं के लिए अस्पताल नहीं है।आज तक सड़क नहीं है।

सीट बंटवारे पर विवाद

जन सुराज पार्टी की ओर से सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी की गई। जनसुराज की दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। लेकिन पीके ने दूसरी लिस्ट में राघोपुर से कौन लड़ेगा इसको लेकर कोई चर्चा नहीं था। दूसरी लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चचंल को राघोपुर से प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, दूसरी लिस्ट की घोषणा के साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के सामने जमकर हंगामा किया था।

पैसा लेकर टिकट देने का लगया था आरोप

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था। टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जब अपनी बात पत्रकारों के सामने अपनी बात रखनी शुरू किया तो जन सुराज के कुछ लोग उनको जबरन पकड़-पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया था। इससे उनके साथ आए लोगों में भयभीत हो गए। जन सुराज की ओर से 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की गई थी। जिसमें 51 कैंडीडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। उस वक्त भी प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगा था।

Updated on:
14 Oct 2025 09:50 pm
Published on:
14 Oct 2025 09:03 pm
Also Read
View All
Bihar Students Protest: ‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें फिर सुझाव दें’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तंज; बोले- छात्रों की मांगें पूरी हुईं

BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंके हजार’ बयान पर CM सम्राट का एक्शन, परीक्षा नियंत्रक को निलंबित करने का दिया आदेश

बिहार में पेपर लीक रोकने को बनी कमेटी, डिप्टी सीएम बोले- छात्र संगठन दें सुझाव, चिंता दूर करेगी सरकार