पटना

‘500 से नहीं होगा, 5000 लाओ, लड़की से मांगो पैसे…’ बिहार पुलिस का शर्मनाक वीडियो वायरल

Bihar Police Viral Video: सारण पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला सिपाही और एसआई युवक से रिश्वत मांग रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। 

2 min read
Feb 18, 2026
वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब

Bihar Police Viral Video: बिहार के सारण जिले के छपरा में इमरजेंसी सर्विस डायल 112 के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाले एक युवक को धमकाते और उससे पैसे ऐंठते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे 500 रुपये देने के बाद 5,000 रुपये मांग रहे हैं और यहां तक ​​कह रहे हैं कि पैसे नहीं हैं तो लड़की से मांग कर लाओ।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के SSP विनीत कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए सब-इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा और महिला कांस्टेबल इंदु कुमारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया। डिपार्टमेंटल जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

लालू को जेल करवाया, ममता को धरने पर बैठाया… अब सुलझा रहे NEET छात्रा का केस, कौन हैं CBI ऑफिसर IPS राजीव रंजन?

वायरल वीडियो में क्या सुनाई दे रहा है?

पूरा वायरल वीडियो पुलिस की गाड़ी के अंदर का है। पुलिस वालों और पीड़ित के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। युवक गिड़गिड़ा रहा है, जबकि वर्दी वाले खुलेआम मोलभाव कर रहे हैं। अब पढ़िए वीडियो में क्या बात हो रही है…

  • महिला पुलिसकर्मी: चलो, थाने की तरफ मोड़ो गाड़ी।
  • लड़का: मैम, प्लीज मैम… दे देंगे मैम पैसा, मैम 500 रुपया और…
  • महिला पुलिसकर्मी: ये 500 क्या होता है?
  • लड़का: मैम, जितना पॉकेट में जितना मनी रहेगा मैम उतना ही न देंगे, मैम जॉब तो नहीं न करते हैं मैम।
  • महिला पुलिसकर्मी: तो गलत काम ही क्यों किया?
  • लड़का: मैम अब से नहीं होगा मैम, प्रॉमिस कर रहे हैं मैम, प्लीज मैम फ्यूचर ख़राब हो जाएगा।
  • पुरुष पुलिसकर्मी: ज्यादा दिमाग मत लगाओ, निकालो अभी।
  • महिला पुलिसकर्मी: तुम्हारा प्रॉमिस हम जान रहे हैं, क्या करेगा नहीं करेगा।
  • लड़का: नहीं मैम प्रॉमिस कर रहे हैं मैम, अभी लाके दे देंगे आपको मैम, प्रॉमिस… बस मैम आप वहां खड़ा रहियेगा मैम, हम गाड़ी के अंदर घुस के दे देंगे मैम।
  • पुरुष पुलिसकर्मी: अभी कितना दे रहे हो?
  • लड़का: अभी 500… सर और निकाल के दे रहे हैं सर एटीएम से सर।
  • पुरुष पुलिसकर्मी: अभी कितना निकाल के दोगे?
  • महिला पुलिसकर्मी: मांगो लड़की से मांगो। ये 500 से नहीं होगा।
  • लड़का: मैम प्लीज मैम…
  • महिला पुलिसकर्मी: अरे कह रहे हैं न कम से कम 5000 तो लाओ।
  • लड़का: मैम उतना मैम रहता नहीं है मैम…

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है। छपरा टाउन थाना इलाके के गंडक कॉलोनी में पावर हाउस के पास एक युवक और युवती बैठे थे। किसी ने 112 पर कॉल करके तुरंत जानकारी दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठा लिया, जबकि युवती को छोड़ दिया। इसके बाद उससे कथित तौर पर पैसे मांगे गए। युवक ने चुपके से पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में गाड़ी में मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर, एक महिला कांस्टेबल और ड्राइवर दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

किसी और से क्यों बात की? प्रेमी ने 9वीं की छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Also Read
View All

अगली खबर