पटना

बिहार बोर्ड में फिर बेटियों का परचम! टॉप 5 में छात्राओं ने गाड़ा झंडा; साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की पूरी लिस्ट देखें

Bihar Board 12th Result 2026: विज्ञान संकाय के टॉप-5 की सूची में इस बार भी छात्राओं ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर बनी हैं।

2 min read
Mar 23, 2026
साक्षी कुमारी अपने माता -पिता जी के साथ

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के नतीजों में टॉपर्स की सूची में 26 में से 19 लड़कियां शामिल हैं। इस बार भी मेधा बड़े शहरों के बजाय गांव और छोटे शहरों से उभरकर सामने आई है। विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अमन ने कुल 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है। वहीं, आरकेएल हाई स्कूल, मटिहानी की अनामिका कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष कुल 85.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स

आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20 प्रतिशत) के साथ टॉप किया। इस श्रेणी में साक्षी कुमारी 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने 480 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि माही कुमारी 476 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

Arts Toppers:

निशु कुमारी, गया - 95.8%
सिद्धि शिक्षा, सीतामढ़ी - 95.6%
चंद्रदीप कुमार, लखीसराय - 95.6%
मो लकी अंसारी, पूर्णिया - 95.6%
नसरीन प्रवीण, पश्चिम चंपारण - 95.4%
साजिया अंसारी, नालंदा - 95.4%
निशु कुमारी, दरभंगा - 95.4%
आदर्श, सहरसा - 95.4%
अमृता कुमारी, सीवान - 95.2%
स्वीटी कुमारी, दरभंगा - 95.2%
बीबी असराना, अररिया - 95%
रोशनी कुमारी, सारण - 95%
मनीष कुमार, दरभंगा - 95%

Science Toppers:

आदित्य प्रकाश अमन, समस्तीपुर - 96.2%
साक्षी कुमारी, सीतामढ़ी - 95.8%
सपना कुमारी, नवादा - 95.8%
अनामिका कुमारी, बेगूसराय - 95.6%
सत्यम कुमार, दरभंगा - 95.2%
पलक कुमारी, मुजफ्फरपुर - 95%

Commerce Toppers:

अदिति कुमारी, पटना - 96%
माही कुमारी, पटना - 95.2%
निशिका श्री, पटना - 95%
मानवी कुमारी, वैशाली - 94.8%
श्रेया कुमारी, नवादा - 94.8%
वरिशा नौषाद, पटना - 94.4%
हर्षिका, पटना - 94.4%

ये भी पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, सर्वर डाउन, इस लिंक पर करें तुरंत चेक
Updated on:
23 Mar 2026 04:44 pm
Published on:
23 Mar 2026 03:30 pm
Also Read
View All