23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, सर्वर डाउन, इस लिंक पर करें तुरंत चेक

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया। इस स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों से कहना है कि परेशान न हों। कुछ देर सब ठीक हो जायेगा। इस लिंक पर interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी

Bihar Board 12th Result 2026 बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का रिजल्ट जारी होने होने के साथ ही वेबसाइट्स interbiharboard.com और bsebexam.com का सर्वर डाउन हो गया है। बिहार बोर्ड के biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर तब तक आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इससे परेशान नहीं हो, थोड़ी देर में सब कुछ समान्य हो जायेगा। इधर, बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया है। यह एक रिकार्ड है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि तीनों संकायों (साइंस, कॉमर्स और आर्टस) के रिजल्ट में 26 बच्चों टॉपर्स की लिस्ट में हैं। इसमें 19 लड़कियां हैं।

26 टॉपर्स में 19 लड़कियां

इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कुल 85.19% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया। बोर्ड ने कुल 26 टॉपर्स की भी घोषणा की है, जिनमें से 19 लड़कियां हैं, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 6,70,971 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 5,78,611 पास हुईं। वहीं, लड़कों की बात करें तो 6,33,229 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 5,32,486 सफल रहे।

कैसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड लगातार परीक्षा आयोजित करने और नतीजे घोषित करने में सबसे तेज़ बोर्डों में से एक रहा है, जो अक्सर मार्च तक इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर देता है। नतीजे देखने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, 'Class 12 result' लिंक पर क्लिक करना होगा, और अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय के अंक, कुल स्कोर, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करें।

परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। इस परीक्षा का शेड्यूल परिणाम के साथ ही घोषित किया जाएगा।