11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात विशाल श्रीवास्तव कौन? शुभेन्दु अधिकारी PA हत्याकांड में STF ने उठाया

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बंगाल STF ने बक्सर के एक कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव को शुभेन्दु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में हिरासत में लिया। विशाल पर हत्या, लूट आदि के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। जानिए कौन है विशाल श्रीवास्तव? 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 11, 2026

Suvendu Adhikari PA Murder Case

शुभेन्दु अधिकारी PA हत्याकांड (फोटो- पत्रिका)

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की आंच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच चुकी है। इस हाई प्रोफ़ाइल मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने स्थानीय पुलिस की मदद से बक्सर के तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इन छापों के दौरान पांडेपट्टी इलाके से जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया। इसके बाद STF उसे पूछताछ के लिए सीधे कोलकाता ले गई।

कौन है विशाल श्रीवास्तव?

विशाल श्रीवास्तव बक्सर जिले का एक कुख्यात हिस्ट्री-शीटर ​​है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामडीहा (सोंधिला) गांव का मूल निवासी विशाल संगठित अपराध की दुनिया में बड़ा नाम माना जाता है। माना जाता है कि पांडेपट्टी इलाके में उसका काफी दबदबा है, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल को हथियारों का शौक है और वह आधुनिक हथियारों को चलाने में माहिर है। विशाल के खिलाफ 22 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन जैसे आरोप शामिल हैं।

विशाल श्रीवास्तव का काम करने का तरीका (modus operandi) बेहद शातिर रहा है। बिहार में कोई अपराध करने के बाद वह आमतौर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाकर छिप जाता था। 2023 में जब उसे चौसा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था, तब भी वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह लगातार अपने मोबाइल सिम कार्ड और छिपने की जगहें बदलता रहता है। उस पर जिले भर के कई व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी के धंधे में शामिल होने का भी आरोप है।

विशाल पर 2020 में बक्सर में हुई एक बड़ी सोने की लूट में शामिल होने का भी आरोप है, जून 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया गया था, उस समय उसके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। अप्रैल 2025 में एक शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल के अंदर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में भी विशाल का नाम सामने आया है।

क्या है चंद्रनाथ रथ हत्याकांड?

6 मई 2026 की रात पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हमलावरों ने शुभेन्दु अधिकारी के करीबी और पूर्व एयरफोर्स जवान चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को घेर लिया था। हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर 10 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान बंगाल पुलिस को UPI पेमेंट और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले, जो सीधे बिहार और उत्तर प्रदेश के अपराधियों की ओर इशारा कर रहे थे।

STF की कार्रवाई

बंगाल STF की टीम ने बक्सर पुलिस के सहयोग से पांडेपट्टी में छापेमारी की और विशाल श्रीवास्तव के साथ मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नाम के दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, इन शूटर्स को सुपारी देकर बंगाल बुलाया गया था। विशाल से कोलकाता ले जाकर लंबी पूछताछ की गई है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों के अनुसार उसे प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ा गया है, लेकिन एसटीएफ की नजर लगातार उसकी गतिविधियों पर बनी हुई है।

यूपी-बिहार के शार्प शूटर्स का इस्तेमाल?

जांच एजेंसियों का मानना है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या एक सुनियोजित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। हमलावरों को रथ के पल-पल के मूवमेंट और उनकी गाड़ी में बैठने की जगह की सटीक जानकारी थी। इस मामले में यूपी के बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी अयोध्या से हुई है, जिसके संबंध भी बक्सर से बताए जा रहे हैं।