11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या केस में बड़ी कार्रवाई, यूपी के बलिया का शूटर गिरफ्तार, अयोध्या में छिपा था

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का यूपी कनेक्शन। अयोध्या से शूटर राज सिंह गिरफ्तार। जानिए कैसे यूपी-बिहार से जुड़े इस मर्डर केस के तार।

2 min read
Google source verification
Suvendu Adhikari PA Murder Case, Shooter Raj Singh Ayodhya

West Bengal CM PA Murder Case | फोटो सोर्स- patrika.com

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर राज सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मर्डर मिस्ट्री के तार अब यूपी और बिहार से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

अयोध्या में पहचान छिपाकर बैठा था बदमाश

वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर राज सिंह अपनी पहचान छिपाने के लिए अयोध्या भाग गया था। वह वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, लेकिन कोलकाता पुलिस की सटीक सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

बक्सर में बुना गया मौत का जाल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटर राज सिंह मूल रूप से यूपी के बलिया का निवासी है, लेकिन वह लंबे समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्या की पूरी प्लानिंग और साजिश बक्सर में ही की गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन शूटर्स के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और सुपारी किसने दी थी।

अब तक 3 गिरफ्तार, बिहार-यूपी में पुलिस की दबिश

इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन शूटर्स को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इनमें से दो आरोपी बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। हत्याकांड के बाद से ही कोलकाता पुलिस की टीमें यूपी और बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस आखिरकार राज सिंह तक पहुंचने में कामयाब रही।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला बंगाल के सीेएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या से जुड़ा हुआ है। शुभेंदु अधिकारी का करीबी होने के कारण इस घटना ने पूरे बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। बीजेपी ने इसे सोची-समझी राजनीतिक हत्या बताया था।

आज होगा बड़ा खुलासा

कोलकाता पुलिस आरोपी राज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बंगाल के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आज दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें इस मर्डर मिस्ट्री से जुड़े कई और बड़े राज खुल सकते हैं।