10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में 11 साल की बच्ची का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म! पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

Ayodhya Crime News: अयोध्या में मानवता शर्मसार! गांव के कार्यक्रम से 11 साल की मासूम को चाकू की नोक पर अगवा कर दो दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म। जानें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Ayodhya, Ayodhya gang rape

अयोध्या गैंगरेप कांड | फोटो सोर्स- patrika.com

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बहुत दुखद खबर सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां गांव में उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर दो दरिंदों ने एक 11 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

पानी पीने गई थी मासूम, चाकू दिखाकर उठाया

यह खौफनाक घटना गुरुवार रात की है। गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पीड़ित बच्ची भी अपने परिवार के साथ शामिल होने आई थी। रात करीब 8 बजे जब वह प्यास लगने पर पंडाल के बाहर बने वाटर काउंटर पर गई, तभी स्कूटर सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने मासूम की गर्दन पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे अगवा कर लिया।

सुनसान इलाके में किया सामूहिक दुष्कर्म

किडनैपिंग के बाद आरोपी बच्ची को गांव से दूर एक उजाड़ और सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से मासूम के साथ दरिंदगी की। दरिंदों का मन इतने पर भी नहीं भरा, उन्होंने बच्ची को डराया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे एक नहर के पास लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए।

सदमे में घर पहुंची पीड़िता, सुबह सुनाई आपबीती

करीब डेढ़ घंटे बाद, रात 9:30 बजे बच्ची जैसे-तैसे लहूलुहान और बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। वह इतनी डरी हुई थी कि उसने रात भर किसी से कुछ नहीं कहा। शुक्रवार सुबह जब उसका डर थोड़ा कम हुआ, तब उसने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। मासूम के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिवार वाले सुन्न हो गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

दो आरोपी हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अयोध्या के सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर 20-25 साल की उम्र के दो युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।