पटना

Chachi Bhatija Marriage: सास- दामाद के बाद बिहार में अब चाची ने भतीजे से रचाई शादी, सामने चुपचाप खड़ा रहा पति

Bihar News बिहार के जमुई जिला के सिकेरिया गांव में रहने वाली एक बच्ची की मां ने पड़ोस के एक युवक के संग शादी कर ली। दोनों रिश्ते में चाची-भतीजा लगते हैं। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर महिला के पति ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी।

2 min read
Jun 21, 2025
चाची ने भतीजा से की शादी फोटो- सोशल मीडिया x

Bihar News बिहार में सास दामाद की शादी के बाद अब चाची भतीजा प्रेम (chachi bhatija love story) कहानी चर्चा में है। ये प्रेम कहानी बिहार के जमुई जिले की है। जमुई जिले के सिकरहीया गांव की रहने वाली महिला ने अपने पहले पति के सामने ही भतीजे (chachi bhatija marriage) संग शादी कर ली। दोनों ने जमुई के एक मंदिर में शादी की। महिला आयुषी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। इन दोनों को शादी के बाद एक बेटी भी हुई थी। जो कि चार साल की है। लेकिन शादी के दो साल बाद आयुषी की नजदीकियां पड़ोसी और रिश्ते में भतीजा लगने वाले सचिन दुबे से बढ़ने लगी। इन दोनों की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

भतीजा संग भागी आयुषी

आयुषी अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर 15 जून को सचिन के साथ घर से भाग गई थी। विशाल दुबे ने इस घटना की शिकाय टाउन थाना में की थी। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो दोनों प्रेमी सामने आए और गांव के ही शिव मंदिर में दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के समय आयुषी का पहला पति विशाल दुबे भी वहां पर उपस्थित था। शादी के बाद सचिन दुबे ने कहा "हम दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्यार कर रहे हैं। अब इस प्यार को एक नाम मिल गया है। आयुषी को मैं जीवन भर खुश रखूंगा." इधर, आयुषी ने अपने पहले पति विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा कि कोर्ट में मैंने तलाक की अर्जी दे दी है। मेरा अब पूर्व पति और बच्ची से कोई लेना-देना नहीं रहेगा।

पहले पति ने क्या कहा

इधर, आयुषी के पहले पति विशाल दुबे कहा कि "मेरी पत्नी की जिसमें खुशी है, मैं उसी में खुश हूं। हालांकि,आयुषी ने जो प्रताड़ना का आरोप लगाया है वह गलत है। दोनों पिछले दो साल से मिला करते थे। इसका विरोध करने पर मेरी पत्नी ही मेरी मां के साथ मारपीट किया करती थी। " विशाल ने बताया कि आयुषी के इस प्रेम प्रसंग से परेशान होकर हमने इसकी शिकायत महिला थाने में भी कराया था। महिला थाने में समझौते के बाद भी वो उससे मिला करती थी। मेरे साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए आज से मैं उसकी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया, अब उसकी जिम्मेवारी सचिन की है।

Updated on:
21 Jun 2025 01:56 pm
Published on:
21 Jun 2025 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर