15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bima Bharti dance viral: ‘अरे लालू बिना चालू इ बिहार ना होई’ गाने पर पर थिरकी बीमा भारती, वीडियो वायरल

Bima Bharti dance viral बिहार में कुछ माह बाद विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके ठीक पहले पूर्व मंत्री बीमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। यूजर्स भी वीडियो पर अपना रियेक्शन दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bima Bharti dance viral on Lalu Yadav song

बीमा भारती photo Source : @MLABimaBharti

Bima Bharti dance viral बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीमा भारती लालू और तेजस्वी यादव के गाने पर डांस कर रही हैं। 'अरे लालू बिना चालू इ बिहार ना होई' गाने पर वायरल हो रहा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले वायरल वीडियो को राजनीतिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में बीमा भारती कई और महिलाओं और पुरुषों के साथ डांस कर रही हैं। बीमा भारती जिस गाने पर डांस कर रही हैं वह लालू और तेजस्वी को लेकर है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने का कारण गीत है।

बीमा भारती लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ज्वाइन करने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में थी। नीतीश कुमार ने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी थी। बाद में वह नीतीश कुमार का साथ छोड़कर आरजेडी में चली गईं। आरजेडी की टिकट पर ही बीमा भारती चुनाव लड़ी थीं। हालांकि वो चुनाव हार गई थीं। बीमा भारती पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं । लेकिन, विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है।

कुछ माह बाद होने हैं विधान सभा चुनाव

बिहार में कुछ ही महीनों के बाद ही विधानसभा चुनाव होना है। आरजेडी, बीजेपी, जदयू, कांग्रेस, लोजपा सहित बिहार की सभी राजनीतिक दल चुनाव की बाजी अपनी ओर करने में लगे हैं। इस बार NDA बनाम महागठबंधन के बीच मुकाबला होना है। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार का चेहरा आगे है। दूसरी ओर महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है।

बीमा भारती के कारण तेजस्वी और पप्पू में ठनी थी रार

आरजेडी में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने बीमा भारती को पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव के खिलाफ मैदान में उतारा था। इसको लेकर तेजस्वी और पप्पू यादव के बीच अनबन भी हुई थी। हालांकि पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीते थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो को राजनीतिक बदलाव का प्रतीक मान रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे सामान्य बता रहे हैं। बहरहाल बीमा भारती का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें.. Road Accident in Motihari: मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री जख्मी